ना सेलिब्रिटी मेहमान, ना ग्रैंड सेलिब्रेशन..! एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने रोहन खन्ना संग रचाई शादी

Must Read

Mumbai: टीवी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की पूर्व कंटेस्टेंट पलक पुरसवानी ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड और मार्केटिंग प्रोफेशनल रोहन खन्ना के साथ शादी कर ली है. शादी के करीब 16 दिन बाद पलक ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग सेरेमनी की पहली झलक साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी. शादी की तस्वीरें सामने आते ही मनोरंजन जगत के कई सितारों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी.

सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया

पलक और रोहन की शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. दोनों ने 26 जून 2026 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिए. शादी की तस्वीरें साझा करते हुए पलक और रोहन ने एक संयुक्त पोस्ट में लिखा, “कुछ प्रेम कहानियां किस्मत लिखती है. हमारी कहानी महादेव ने चुनी थी. दो आत्माओं से हमेशा के लिए एक होने तक. 26.06.26.” इस भावुक कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया और पोस्ट देखते ही वायरल हो गया.

पलक लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में नजर आईं

अपने खास दिन पर पलक पुरसवानी मशहूर डिजाइनर लेबल ‘Papa Don’t Preach’ के लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया. वहीं रोहन खन्ना भी पारंपरिक भारतीय परिधान में काफी आकर्षक दिखे. दोनों की जोड़ी को फैंस ने मेड फॉर ईच अदर बताया. पलक और रोहन की लव स्टोरी पिछले साल तब सुर्खियों में आई थी, जब अप्रैल 2025 में रोहन ने तुर्की के खूबसूरत शहर कैप्पाडोसिया में बेहद रोमांटिक अंदाज में पलक को प्रपोज किया था.

कई सितारों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी

इसके बाद दोनों ने सगाई की और अब हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है. शादी की तस्वीरें सामने आते ही मनोरंजन जगत के कई सितारों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी. मनीषा रानी ने लिखा, “बधाई हो.” वहीं आकांक्षा पुरी ने भावुक संदेश देते हुए कहा, “वाह! पलकू, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं. तुम दोनों को दुनिया की सारी खुशियां मिलें.” इसके अलावा युविका चौधरी, कनिका मान और कई अन्य कलाकारों ने भी दोनों पर प्यार और शुभकामनाओं की बरसात की.

खूबसूरत शादी की जमकर तारीफ

पलक और रोहन की शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. फैंस लगातार दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी सादगीभरी लेकिन खूबसूरत शादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Typhoon Bavi: खतरनाक तूफान बावी 144 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा आगे, 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द, स्कूल बंद

Latest News

अगले 72 घंटे संभलकर! रूठा हुआ मानसून फिर हुआ सक्रिय, पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली, यूपी-बिहार तक भारी बारिश की चेतावनी

IMD Rain Alert 13 July 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है. पिछले कुछ दिनों...

More Articles Like This