Jigra का ट्रेलर आउट, भाई को बचाने की खातिर सारी हदें पार करेगी Alia Bhatt

Jigra Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म के टीज़र और ट्रेलर ने पहले ही इसे लेकर काफी बज क्रिएट कर दिया है. ऐसे में मेकर्स द्वारा फिल्म के ‘जिगरा’ का थिएट्रिकल ट्रेलर रिलीज कर दिया, जो फैंस का दिल जीत रहा।

‘जिगरा’ का थिएट्रिकल ट्रेलर हुआ रिलीज

वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जिगरा’ का लर आज रिलीज़ हो गया है. ट्रेलर में आलिया काफी अग्रेसिव और प्रोटेक्टिव नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ” सब सेट है, जिगरा का थिएट्रिकल ट्रेलर आउट, अब 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में मिलते हैं.”

बेहद शानदार है ‘जिगरा’ का ट्रेलर

‘जिगरा’ के ट्रेलर की शुरुआत आलिया भट्ट से होती है जो सत्या के किरदार में नजर आ रही हैं। शुरुवात में सत्या सोई हुई नजर आती हैं और फिर फोन की घंटी बजती है। इसके बाद आलिया फोन उठाती हैं और तीखे शब्दों में कहती नजर आती हैं, अंकुर (वेदांग रैना) तुमने कुछ किया, कुछ छुआ, कुछ खाया। क्या किसी ने तेरा फ़ोन इस्तेमाल किया? क्या कबीर ने तेरे फोन से कोई कॉल किए. नहीं..ब्लड सैंपल क्लिन आएगा. तू डर मत. कुछ नहीं होगा. इसके बाद शीबा आलिया से फोन छिन लेती हैं। तभी वेदांग रैना दिखाई देते हैं और वह किसी विदेशी अदालत में है और उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

इसके बाद स्क्रीन पर आलिया नजर आती हैं जो चाकू हाथ में पकड़े हुए कहती हैं कि अगर मैं अपनी हाथ की नस काट लूं तो वो क्या अंकुर से मुझे मिलने देंगे. इसके बाद सामने खड़ा शख्स आलिया से कहता है कि पागलों जैसी बात मत करो चाकू मुझे दो. लेकिन आलिया कहती हैं मैं ड्रामैटिक नहीं बन रही बस मुझे रूल्स बताओ। फिलहाल ट्रेलर काफी जबरदस्त है और आलिया ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया है कि वे कितनी शानदार एक्ट्रेस हैं।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version