Bangladesh: बांग्लादेश की सेना का इस्लामीकरण! महिला सैनिक अब हिजाब में आएंगी नजर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Army Hijab: बांग्लादेश में तख्‍तापलट होने के बाद से देश काफी तेजी से इस्लामीकरण के रास्‍ते पर आगे बढ़ रहा है. सरकार ही नहीं अब देश की सेना भी कट्टरपंथियों के सामने नतमस्तक होने पर मजबूर हो चुकी है. दरअसल, बांग्‍लादेश में अब महि‍ला सैनिकों को हिजाब पहनने की अनुमति दी है.

आर्मी को करना पड़ा नियमों में बदलाव  

बांग्‍लादेश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब महिला सैनिक हिजाब में नजर आएंगी. बता दें कि साल 2000 में बांग्लादेश की सेना में महिलाओं को शामिल किया गया था, तभी अब तक सेना में हिजाब पहनना मना था. लेकिन अब कट्टरपंथियों के दबाव में आकर बांग्लादेश की आर्मी को अपने नियमों में बदलाव करना पड़ा है.

ये कामकाजी महिलाओं पहन सकती है हिजाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडजुटेंट जनरल कार्यालय की तरफ से आदेश जारी कर महिला सैन्यकर्मियों को हिजाब पहनने का ऑप्‍शन दिया गया है. ऐसे में जो सैनिक महिलाएं हिजाब पहनना चाहती है, वो पहन सकती है. इसके अलावा, महिला अफसरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सैन्यकर्मियों पर हिजाब पहनने को लेकर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है.

बांग्लादेश में महिला सैनिकों के लिए हिजाब के नियम

एडजुटेंट कार्यालय ने निर्देश दिया है कि अलग-अलग वर्दी (लड़ाकू वर्दी, कामकाजी वर्दी और साड़ी) के साथ अब हिजाब के भी सैंपल दिए जाएं, जिसमें फैब्रिक, रंग और माप को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा, प्रस्तावित हिजाब को पहने हुए महिला सैन्यकर्मियों के रंगीन फोटो संबंधित विभाग में 26 सितंबर तक भेजने को कहा गया है.

इसे भी पढें:-अब होगी आर-पार की लड़ाई! जापान ने ताइवान स्ट्रेट में उतारा अपना विध्वंसक युद्धपोत, चीन की सेना के उड़े होश

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version