सिक्योरिटी गार्ड को Kajol ने दिया धक्का, हुईं ट्रोलिंग की शिकार !

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस समय सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं. कुछ समय पहले ही काजोल का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में काजोल एक सिक्योरिटी गार्ड को धक्का देती नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार काजोल अपने बेटे युग को लेकर क्लीनिग गई थीं। काजोल ने यहां पर बाहर जाते समय सिक्योरिटी गार्ड को धक्का दे दिया.

काजोल ने बेटे की वजह से दिया गार्ड को धक्का

बता दें कि काजोल का ये वीडियो करीब एक हफ्ते पुराना है. काजोल का ये वीडियो पुराना होने के बाद भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि काजोल किसी को धक्का दे सकती हैं. सिर्फ यही वजह है जो काजोल लोगों के निशाने पर आ गईं.

फैंस काजोल को जमकर सुना रहे हैं खरीखोटी

सोशल मीडिया पर फैंस जया बच्चन से काजोल की तुलना कर रहे हैं. लोग काजोल को सलाह दे रहे हैं कि उनको अपना व्यवहार थोड़ा बदलना चाहिए.एक दूसरे यूजर ने लिखा, काजोल ने क्या सोचकर अपने बॉडीगार्ड को धक्का दिया है. इस औरत को जरा भी तमीज नहीं है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, इतना घमंड किस बात का है. मतलब हम जैसे लोगों की वजह से काजोल स्टार बनी है. इन जैसे लोगों को इज्जत रास नहीं आती है. काजोल का भी यही हाल है.
Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version