Kangana Ranaut: विक्रांत मैसी को कभी ‘कॉकरोच’ कहने वाली कंगना रनौत हुईं उनकी फैन, इरफान खान से की तुलना

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kangana Ranaut On Vikrant Massey 12th Fail: साल 2023 में रिलीज हुई विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर शानदार कलेक्शन किया. हाल ही में डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म OTT पर रिलीज हुई है. जिसे देखने के बाद हर कोई ’12वीं फेल’ को ‘मास्टरपीस’ बता रहा है. वहीं, बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल क्विन कगंना रनौत ने भी इस फिल्म को देखकर विक्रांत मैसी की फैन हो गईं हैं. इतना ही नहीं, कंगना ने विक्रांत की तुलना दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) से की है.

कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

कंगना रनौत विक्रांत की फिल्म ‘12वीं फेल’ को देखने के बाद उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “क्या शानदार फिल्म है.. एक हिंदी मीडियम से होने के नाते मैं एक रूरल गांव से हूं और अपने स्कूल के सालों में बिना रिजर्वेशन के एंट्रेस एग्जाम के लिए जनरल कास्ट की स्टूडेंट होने के नाते, मैं पूरी फिल्म में रो रही थी, उफ्फ एक फ्लाइट में इतना कभी नहीं रोई, मेरे को-पैसेंजर मुझसे चिंतित नजरें चुरा रहे थे, मैं शर्मिंदा हूं.”

इरफान खान से की विक्रांत मैसी की तुलना

वहीं, उन्होंने एक और स्टोरी में लिखा, “एक बार विधु सर ने मेरा दिल जीत लिया है. विक्रांत मैसी तो बेहद कमाल हैं. अपने आने वाले वर्षों में, विक्रांत इरफान खान साहब की कमी को पूरा कर सकते हैं. डियर आपके टैलेंट को सलाम है.”

ये भी पढ़ें- Urfi Javed Hospitalised: उर्फी जावेद की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटलाइज्ड होने की फोटो की शेयर

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की दमदार कमाई

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘12वीं फेल’ लो बजट फिल्म है. इस फिल्म को 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया थी. दुनिया भर में इस फिल्म ने 66 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, हाल ही में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. ओटीटी पर भी दर्शक इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार की असल जिंदगी से प्ररित होकर बनाई गई है.

कंगना ने विक्रांत को कहा था ‘कॉकरोच’

विक्रांत मैसी को कंगना रनौत ने कभी ‘कॉकरोच’ कहकर उनकी आलोचना की थी. दरअसल, यामी गौतम ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. उनकी तस्वीरों पर विक्रांत मैसी ने कमेंट में लिखा था ‘राधे मां की तरफ एकदम पवित्र.’ उनके इस कमेंट पर कंगना ने रिएक्ट करते हुए लिखा था, ‘कहां से निकला है ये कॉकरोच, लाओ मेरी चप्पल.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version