Crew Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही करीना कपूर की फिल्म ‘क्रू’, जानें तीसरे दिन कितना रहा कलेक्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crew Box Office Collection Day 3: करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर की मूवी ‘क्रू’ सिनेमाघरों में 29 मार्च को रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही यह मूवी ने फैंस के दिलो पर राज कर रही है. इस मूवी को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इस मूवी ने दमदार ओपनिंग की. रिलीज के पहले ही दिन ‘क्रू’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फीमेल सेंट्रिक का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऐसे में इस मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. आइए जानते है क्रू ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया.

तीसरे दिन क्रू ने कितना किया कलेक्शन?

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्‍टारर मूवी ‘क्रू’ को रिलीज के बाद से ही दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और ये फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. मूवी की कमाई की बात करें तो रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ थी. इसके बाद दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपए कमाए. वहीं अब ‘क्रू’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ‘क्रू’ ने रिलीज के तीसरे दिन 29.55 करोड़ का कलेक्शन किया है.

दुनियाभर में ‘क्रू’ ने उड़ाया गर्दा

‘क्रू’ ने दुनियाभर में गर्दा मचा रखा है. ये मूवी वर्ल्डवाइड में भी खूब धमाल मचा रही है. फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रू के दो दिनों के शानदार कमाई के आंकड़े भी शेयर किए है. क्रू ने दुनियाभर में दो दिनों में 41.13 करोड़ का कारोबार कर किया है.

यह भी पढ़े: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं कीमत?

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This