Entertainment News: करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर ने फिल्म Crew को लेकर रखी अपनी राय, बोलीं- ‘मैंने इस फिल्म को देखा और ये…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ एक्‍ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने दौर की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार रही हैं और अपने बेबाक अंदाज के लिए वह काफी जानी जाती हैं. बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान की मां और अभिनेत्री करीना कपूर की सास के रूप में अक्सर वह चर्चा में बनी रहती हैं. शर्मिला ने हाल ही में बहू करीना की सुपरहिट मूवी क्रू को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो फिलहाल सुर्खियां बटोर रहा है. आइए जानते हैं शर्मिला टैगोर ने बहू करीना की सुपरहिट मूवी क्रू को क्‍या कहा…

क्रू को लेकर क्या बोलीं शर्मिला

शर्मिला टैगोर ने हाल ही में कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में इस साल की सफल बॉलीवुड फिल्म क्रू  को लेकर अपनी राय रखी है. उन्‍होंने कहा कि मैंने इस फिल्म को देखा और ये बेशक एक बेतुकी मूवी है, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है. लेकिन, किस तरह से इसमें तीन महिलाएं मिलकर एक साहसिक कार्य को पूरा करती हैं, वो मनोरंजन को बढ़ावा देता है.

तीन लेडीज की सौहार्द की कहानी इस फिल्म में देखने को मिल जाएगी. इतना ही नहीं असल जिंदगी में एक महिला दूसरी महिला की दुश्मन होती ये भी इसमें दिखाया गया है. इस तरह से करीना कपूर की सास ने उनकी फिल्म क्रू को लेकर अपनी राय रखी है.

यह भी पढ़े: Terrorist Encounter in Doda: मुठभेड़ में सुरक्षाबल ने एक आतंकी को किया ढेर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version