Bollywood News: ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुजराती छोकरा बन कार्तिक कियारा आडवाणी के साथ आ रहे नजर

Must Read

Satyaprem Ki Katha Trailer: बॉलीवुड स्टार (Bollywood Star) कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ये दोनों स्टार पहली बार साथ की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में साथ नजर आए. अब दोबारा ये जोड़ी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ रही है. दरअसल, इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बता दें कि ये ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. कार्तिक और कियारा को साथ देख फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं.

जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर
आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में सिंगल कार्तिक आर्यन, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं, नेक्सट सीन में वो एक ऐसे लड़के के रूप में दिखाई देते हैं, जो अपने घर में झाडू, पोछा समेत घर के काम करता नजर आ रहे हैं, लेकिन उनको शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही है. इस फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी सीन भी हैं. इससे आप ये समझ सकते हैं कि फिल्म दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाली है. वहीं, ट्रेलर के चौथे हॉफ में एक्शन भी है. ट्रेलर देखने के बाद ये कह सकते हैं कि फिल्म मनोरंजन से भरपूर होने वाली है.

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया ट्रेलर
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. कार्तिक ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- ‘शायद मैं इस दुनिया में कुछ करने ही नहीं आया, सिवाय तुमसे प्यार.’ दरअसल, फिल्म निर्माता इस फिल्म को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट हैं. टीजर और गाने को मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स ने मेकर्स को खुश कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, इस फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस है. इस फिल्म में कार्तिक और कियारा दूसरी बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे. फिल्म आगामी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This