नेपाल बाढ़ में पत्नी संग फंसे एक्टर खराज मुखर्जी, चिंता में पडे फैंस, जानें बेटे ने क्या दिया अपडेट..?

New Delhi: नेपाल में तबाही के बीच अपनी पत्नी प्रतिभा के साथ शूटिंग के लिए गए बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी वहां बुरी तरह से फंस गए हैं. उनकी शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई. नेपाल की प्राकृतिक आपदा में फंसे एक्टर और उनकी पत्नी को लेकर फैंस काफी चिंतित हैं. खराज मुखर्जी के बेटे ने वीडियो शेयर कर उनकी अपडेट दी. खराज मुखर्जी के बेटे तमघ्न ने बताया कि उन्हें लगातार कई लोगों के फोन और मैसेज आ रहे थे, जो उनके माता-पिता के बारे में जानना चाहते थे.

सभी को अपडेट देने का फैसला

फैंस की चिंता बढ़ते देख एक्टर के बेटे ने वीडियो बनाकर सभी को अपडेट देने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि उनकी अपने माता-पिता से बात हुई है और दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं. तमघ्न ने बताया कि उनके माता-पिता एक शूटिंग के सिलसिले में नेपाल गए थे. वे पोखरा में हैं, जो बाढ़ से प्रभावित इलाकों से कुछ दूरी पर है. हालांकि, पोखरा में हो रही भारी बारिश के कारण उनकी शूटिंग और वापस लौटने का प्लान काफी प्रभावित हुआ है.

दोनों शूटिंग के लिए नेपाल गए

एक्टर के बेटे अपने वीडियो में कहते दिख रहे हैं, ‘मेरे पिता का नाम खरज मुखर्जी है और मेरी मां का नाम प्रतिभा मुखर्जी है. दोनों शूटिंग के लिए नेपाल गए थे. मुझे उनके शुभचिंतकों और मीडिया की ओर से लगातार कई फोन आ रहे थे. उन्हें शूटिंग पूरी करने के बाद 23 अगस्त को वापस लौटना था. लेकिन भारी बारिश की वजह से शूटिंग प्रभावित हो गई.

वापसी में देरी हुई देरी

वो आगे कहते हैं, ‘मेरे पेरेंट्स तय समय पर वापस नहीं आ सके. उनकी वापसी में देरी हुई है, लेकिन दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं. उम्मीद है कि वे 28 अगस्त की सुबह कोलकाता पहुंच जाएंगे. तमघ्न ने आगे कहा कि उन्हें लगातार बड़ी संख्या में मैसेज और टेक्स्ट मिल रहे थे. इसी वजह से उन्होंने वीडियो बनाकर सभी को स्थिति के बारे में जानकारी देने का फैसला किया’. खराज मुखर्जी और प्रतिभा मुखर्जी बंगाली इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है. वो अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने-जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. राजगढ़ में हादसाः ब्रिज की रेलिंग से टकराई बस, चालक सहित चार की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version