बहन नूपुर की संगीत में Kriti Sanon ने उड़ाया गर्दा, ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमकर लगाए ठुमके

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nupur Sanon-Stebin Ben: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी से लेकर संगीत तक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

अभी तक कृति ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट नहीं की हैं, लेकिन शादी में शामिल हुए कुछ लोगों ने तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कृति से लेकर दुल्हन नुपूर सेनन और दूल्हा सिंगर स्टेबिन बेन डांस फ्लोर पर मस्ती करते दिख रहे हैं.

दूल्हा-दुल्हन ने किया रोमांटिक डांस Nupur Sanon-Stebin Ben

झीलों की नगरी उदयपुर में फेयरमोंट पैलेस में नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों के वीडियो सामने आए हैं. कुछ वीडियो हल्दी की हैं, जिसमें पीले आउटफिट में हर कोई मस्ती करता दिख रहा है. नूपुर सेनन की हर रस्म में कृति को खूब डांस करते हुए देखा जा रहा है. संगीत के फंक्शन में भी कृति अपने दोस्तों के साथ डांस करती दिख रही हैं. संगीत में दूल्हा-दुल्हन भी साथ में रोमांटिक डांस कर रहे हैं.

भोजपुरी गाने पर जमकर नाचीं कृति

कृति को बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी गानों तक पर डांस करते हुए देखा जा रहा है. वीडियो में कृति की मां भी दोनों बेटियों पर प्यार लुटाती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर हल्दी और संगीत के वीडियो वायरल हो रहे है, और कमेंट सेक्शन में हर कोई दोनों बहनों के प्यार की सराहना कर रहा है.

11 जनवरी को होगी शादी

बता दें कि नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को संपन्न होगी. इस शादी में बॉलीवुड से कम ही लोगों को न्योता दिया गया है और परिवार व करीबी लोगों के बीच ही शादी की रस्में निभाई जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन की भी तैयारी है, जो मुंबई में रखा जाएगा. हालांकि अभी तक रिसेप्शन की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है. अभिनेत्री कृति बहन की शादी में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं. कबीर और कृति ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन वेकेशन से लेकर हर इवेंट पर कृति कबीर के साथ दिखती हैं. हालांकि, पैपराजी को देखते ही दोनों कुछ भी कहने से बचते हैं.

ये भी पढ़ें- Border 2 से दिलजीत दोसांझ ने शेयर की अनसीन फोटो, सोनम बाजवा संग दिखी खास केमिस्ट्री

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version