Animal में देखिए रश्मिका मंदाना का लुक, गले में मंगलसूत्र पहने लाल साड़ी में आ रहीं नजर

Ranbir Kapoor Upcoming Film Animal: बॉलीबुड में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आगामी फिल्म ‘एनिमल’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. ये फिल्म आगामी एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में नया पोस्टर जारी किया है. इसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

मेकर्स ने इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का फस्ट लुक जारी किया है. फिल्म में रश्मिका के इस नए अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. अभी हाल ही में रश्मिका मंदाना फिल्म ‘कुशी’ में नजर आईं थीं.

लाल साड़ी में आईं नजर
दरअसल, इस पोस्टर में रश्मिका माथे पर कुमकुम और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं. लाल और सफेद रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं. उनके इस सादगी वाले लुक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रश्मिका इस फिल्म में हाउसवाइफ का किरदार निभाने वाली हैं. सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bollywood News: बॉलीवुड के 2 महानायकों के लिए शुभ रहा ये भूतहा बंगला, जानिए पूरी कहानी

दरअसल, रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आपकी गीतांजलि”. फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. फैंस उनके लुक की काफी प्रशंसा कर रहे हैं. अभी हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) का लुक भी जारी किया था.

28 सितंबर को रिलीज होगा टीजर
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपना लुक रिवील किया था. पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “एनिमल का बाप बलबीर सिंह”. अनिल कपूर इस लुक में एक सोफे पर बैठे हैं. उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वो घायल हैं और उनकी आंखों मे आंसू भी हैं.

Latest News

Diwali Dry Day 2026: दिवाली पर ड्राई डे का नियम, कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

Diwali Dry Day 2026: दिवाली के मौके पर अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ बाहर घूमने और पार्टी...

More Articles Like This

Exit mobile version