पंकज धीर के बाद एक और बड़ा झटका, मशहूर डांसर-एक्ट्रेस ने भी दुनिया को कहा अलविदा, हेलेन से होती थी तुलना!

Mumbai: पंकज धीर के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड को एक और झटका लगा है. मशहूर बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस मधुमती का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी तुलना अक्सर मशहूर अदाकारा हेलेन से की जाती थी. मधुमती को ‘आंखें’, ‘टावर हाउस’, ‘शिकारी’, ‘मुझे जीने दो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस की मौत के निधन की पुष्टि विंदू दारा सिंह ने अपने पोस्ट में की. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, विंदू दारा सिंह जैसी कई हस्तियों ने मधुमती के निधन पर शोक जताया है.

हमारी शिक्षिका और गाइड मधुमती जी रेस्ट इन पीस

विंदू दारा सिंह ने मधुमती की फोटो शेयर कर भारी दिल से पोस्ट लिखा. एक्टर ने लिखा कि ‘हमारी शिक्षिका और गाइड मधुमती जी रेस्ट इन पीस. एक ऐसी शख्स जो हमेशा खुश रहती और लोगों को प्यार देतीं. कई लोगों ने आपसे डांसिंग सीखी है.’खिलाड़ी कुमार ने मधुमती के साथ अपनी कई पुरानी फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ ही दिल तोड़ने वाला पोस्ट लिखा. एक्टर ने लिखा कि ‘मेरी पहली गुरु. मुझे आज डांस के बारे में जो कुछ भी पता है वो सब आपकी वजह से ही मधुमती जी. आपकी अदा और एक्सप्रेशन में आपकी याद हमेशा साथ रहेगी. ओम शांति.

1957 फिल्म से की थी अपने करियर की शुरुआत

1938 में महाराष्ट्र में जन्मीं मधुमती ने अपने करियर की शुरुआत 1957 फिल्म से की थी. हालांकि ये मराठी फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई. मधुमती को बचपन से ही डांस का शौक था. ये भरत नाट्यम, कथक, मनीपुरी और कथककली डांस में ट्रेंड थी. इसके साथ ही फिल्मों के गानों पर भी बेहतरीन डांस करती थीं.

महज 19 साल की उम्र में दीपक मनोहर से की थी शादी

मधुमती ने दीपक मनोहर के शादी की थी. दीपक एक नामचीन डांसर थे. जब मधुमती ने दीपक से शादी की थी तो उनकी उम्र महज 19 साल थी. वो उम्र में मुधमती से काफी ज्यादा बड़े थे और उनके चार बच्चे थे. इनकी पहली बीवी की मौत काफी जल्दी हो गई थी. लिहाजा मधुमती उनकी दूसरी बीवी बनीं. मधुमती की मां दीपक को पसंद तो करती थीं लेकिन दोनों के उम्र के फासले को देखकर शादी के लिए तैयार नहीं थीं.

इसे भी पढ़ें. बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version