अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखाई धर्म-मर्यादा की कहानी

Mumbai: अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की’ का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म प्राचीन महाकाव्य रामायण की गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करेगी जिसका उद्देश्य इसके मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका टीजर और तीन गाने ‘सिया राम’, ‘राम जी की सेना’ और ‘हे हनुमान’ रिलीज किए थे, जिन्हें संगीत प्रेमियों की तरफ से खूब प्रशंसा मिली थी, हालांकि फिल्म के और भी गाने रिलीज होने वाले हैं.

श्री राम और सीता की झलक

ट्रेलर में श्री राम और माता सीता की दिव्य यात्रा की झलक देखने को मिली है. फिल्म में देव शर्मा श्री राम के रूप में हैं, तो अंजलि अरोड़ा माता सीता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं और रजनीश दुग्गल रावण के रोल में हैं. ट्रेलर में रामायण के कुछ महत्वपूर्ण पल दिखाए गए हैं, जिसमें श्री राम और माता सीता के बीच का रिश्ता, वनवास के दौरान उनकी यात्रा, सीता हरण, हनुमान जी की भक्ति और धर्म और अधर्म के बीच अंतिम लड़ाई शामिल है.

हनुमान के किरदार में नजर आएंगे निर्भय वाधवा

अभिषेक सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ में शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. इसका निर्माण प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने किया है, सह-निर्माता हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन हैं और इसे एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के अजय कनौजिया ने प्रस्तुत किया जा रहा है. यह फिल्म 25 सितंबर को पूरे भारत में सिनेमाघरों में हिंदी और छत्तीसगढ़ी में एक साथ रिलीज की जाएगी.

रामायण का बजट 4000 करोड़

बता दें रणबीर कपूर की रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये है. वो दिवाली पर आने वाली है. अब सेम टॉपिक की वजह से दोनों फिल्मों की तुलना भी हो रही है.

इसे भी पढ़ें. इश्क करना है तो उर्दू सीखिए! ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में किरेन रिजिजू ने कहा यह हिंदुस्तानी जुबान

Latest News

बिहार में हादसाः भागलपुर में पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Tragedy in Bihar: बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां भागलपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया....

More Articles Like This

Exit mobile version