Entertainment: महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ ने प्रभास की ‘सलार’ को दी मात, ट्रेलर रिलीज होते ही रच डाला ये इतिहास!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment: महेश बाबू फेमस साउथ इंडियन अभिनेता हैं. लेकिन नॉर्थ साइड में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. दमदार वीएफएक्स और एक्शन सीन से भरे ट्रेलर को सोमवार को रिलीज किया गया. ट्रेलर ने रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर प्रभास की ‘सलार’ को मात दे दी. आपको बता दें कि ‘गुंटूर कारम’ में महेश बाबू निगेटिव शेड देखने को मिलेगा.

‘गुंटूर कारम’ ने तोड़ा ‘सालार’ का ये रिकॉर्ड
त्रिविक्रम श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनी ‘गुंटूर कारम’ सिनेमाघरों में इसी महीने रिलीज हो रही है. मूवी के ट्रेलर को सोमवार को रिलीज किया गया है और 24 घंटे में इस ट्रेलर को 39 मिलियन से ज्यासदा व्यूज मिले है. ताजा अपडेट के अनुसार, आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई और अब फिल्म को 40 मिलियन तक व्यूज मिल चुके हैं. इस मूवी के ट्रेलर ने ‘सलार’ के ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सलार के ट्रेलर को रिलीज के 24 घंटे में 32 मिलियन व्यू मिले थे.

डॉन और जर्नलिस्ट की लव स्टोरी है ‘गुंटूर कारम’
मूवी में महेश बाबू ने रमाना रेड्डी का रोल प्ले किया है, जो गुंटूर के अंडरवर्ल्ड का डॉन है. उसकी लाइफ में टर्निंग प्वाइंट तब आता है, जब उसे उस जर्नलिस्ट से प्यार हो जाता है, जो उसके खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन करती है. मूवी के ट्रेलर में महेश बाबू को मैसी डायलॉग्स और पंचिंग एक्शन सीन्स करते देखा जा सकता है. ‘गुंटूर कारम’ 12 जनवरी को रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़े: January Baby Names: 22 जनवरी को जन्मे बच्चे का रखें ये शुभ नाम, घर में बनी रहेगी शुभता और समृद्धि

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version