Mithun Chakraborty: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मिथुन दा, PM मोदी ने फोन कर लगाई डांट, जानें वजह

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mithun Chakraborty Health Update: सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद शनिवार (10 फरवरी) को सीनियर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया था कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था. हालांकि, अब उनकी तबियत में सुधार है. वह अस्पताल से डिसचार्ज होकर घर आ गए हैं. अस्पंताल से डिस्चार्ज होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके उनका हाल चाल जाना और उन्हें डांट भी लगाई है. क्यों? आइए बताते हैं.

मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
मिथुन चक्रवर्ती को सोमवार दोपहर 12 फरवरी को अस्पनताल से छुट्टी दे दी गई. अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि वह “बिल्कुल ठीक” हैं और अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे. मिथुन ने कहा, “मैं बिल्कुल ठीक हूं. वास्तव में कोई समस्या नहीं है. मुझे अपने खान-पान पर कंट्रोल रखना होगा. चलो देखते हैं. मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं शायद कल से ही.” मिथुन ने लोगों को अपने डाइट का ख्याल रखने की सलाह दी.

PM मोदी ने फोन कर लगाई फटकार
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- ‘मैं राक्षस की तरह खाता हूं इसलिए मुझे सजा मिली. सभी के लिए मेरी सलाह है कि अपने खाने पर कंट्रोल रखें. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें यह गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए कि मीठा खाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अपनी डाइट पर काबू रखें.’मिथुन ने ये भी बताया कि अस्पताल में एडमिट होने के दौरान रविवार को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था. पीएम मोदी ने उन्हें इस बात के लिए डांटा क्योंकि वह अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख रहे हैं.

चुनाव प्रचार का हिस्सा बन सकते है मिथुन
मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा, ‘पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा क्षेत्रों की देखभाल कौन करेगा? मैं करूंगा. मैं बीजेपी के साथ एक्टिवली जुड़ा रहूंगा. लेकिन, अगर मुझे चुनाव प्रचार के लिए दूसरे राज्यों में जानें के लिए कहा गया, तो मैं जाऊंगा. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत इज्जत करता हूं. बीजोपी के लिए अपने चरम पर पहुंचने का समय आ गया है.’

कैसे बिगड़ी तबीयत
आधिकारिक बयान में कहा गया था, “राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री मिथुन चक्रवर्ती (73) को दाहिने ऊपरी और निचले अंगों में कमजोरी की शिकायत के साथ सुबह 9.40 बजे अपोलो मल्टीस्पेशियैलिटी अस्पताल, कोलकाता के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था. जरूरी टेस्ट और ब्रेन के एमआरआई सहित रेडियोलॉजी टेस्ट किए गए. उन्हें ब्रेन के इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर दुर्घटना (स्ट्रोक) का पता चला है.

फिलहाल वह पूरी तरह से सचेत हैं अच्छी तरह से काम कर रहे हैं और हल्का आहार ले रहे हैं. अब न्यूरो-फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट समेत डॉक्टरों की एक टीम मिथुन दा की सेहत को रिव्यू करेगी.” अस्पताल ने अपनी लास्ट अपडेट में कहा, “वह अच्छी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं, पूरी तरह से सचेत हैं, स्वस्थ हैं, एक्टिव हैं और उन्होंने हल्का आहार लिया है. डिस्चार्ज होने से पहले उनके कुछ टेस्ट भी करवाए गए थे.”

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

अमेरिका-सऊदी के बीच परमाणु समझौता, शांति वार्ता में क्या है सबसे बड़ा विवाद

US Saudi Arabia nuclear deal: अमेरिका और सऊदी अरब के बीच न्यूक्लियर डील हो चुकी है, जिसके तहत अब...

More Articles Like This