Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती के स्वास्थ्य में सुधार, हॉस्पिटल से एक्टर का वीडियो आया सामने

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की शनिवार को तबीयत बिगड़ने के कारण कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. 73 साल के मिथुन के सीने में अचानक तेज दर्द और बेचैनी महसूस हुई. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की सेहत में काफी सुधार है. अस्पताल से मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर डिस्को डांसर मिथुन के फैंस काफी खुश हैं.

कैसी है मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत?

करोड़ों दिलो पर राज करने वाले मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत की खबर ने फैंस को काफी परेशान कर दिया था. शनिवार को एक्टर के सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता के कुछ बॉडी पार्ट्स में कमजोरी के लक्षण थे और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था. अब अस्पताल की ओर से मिथुन के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट आया है. हॉस्पिटल के अधिकारी ने बताया कि मिथुन अब स्वस्थ हैं.

ये भी पढ़ें- क्या PM बनना चाहेंगी Kangana Ranaut? अभिनेत्री ने दिया जवाब, कहा- ‘मेरी फिल्म देखने के बाद आप लोग…’

हॉस्पिटल से मिथुन का वीडियो आया सामने

हॉस्पिटल से मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस को राहत मिली है. वीडियो में एक्टर हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए नजर आए. इस दौरान वो डॉक्टर्स से बात कर रहे हैं. वहीं, वीडियो में बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार भी मिथुन चक्रवर्ती के पास खड़े होकर बात करते नजर आए.

 

कब डिस्चार्ज होंगे मिथुन चक्रवर्ती?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती सॉफ्ट डाइट ले रहे हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले उनका कुछ टेस्ट किया जाएगा. फिलहाल वो मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. बता दें कि पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली भी मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे थे.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version