Mother’s Day Special: बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने मां के किरदार को ही बनाया ताकतवर, दर्शकों को कर दिया भावुक

Mother’s Day 2026 Special: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस बार ये खास दिन 10 मई को मनाया जाएगा. हर साल लोग मदर्स डे पर अपनी मां को स्पेशल महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. बीते कुछ वर्षों में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने मां के किरदार को मजबूती, साहस और भावनात्मक शक्ति के साथ पर्दे पर उतारा है.

भावुक दृश्य कहानियों तक सीमित नहीं

सिनेमा में मां का किरदार सिर्फ भावुक दृश्यों और पारिवारिक कहानियों तक सीमित नहीं रहा है. फिल्म ‘जज़्बा’ में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक वकील के साथ सिंगल मदर का भी किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद पार करने को तैयार रहती है. उनकी परफॉर्मेंस में एक मां की मजबूरी, दर्द और ताकत का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है.

सबसे भावुक और प्रभावशाली परफॉर्मेंस

‘मॉम’ में श्रीदेवी ने अपने करियर की सबसे भावुक और प्रभावशाली परफॉर्मेंस दी थी. बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती एक मां के रूप में उन्होंने दर्द, गुस्सा और अपने नि:स्वार्थ प्यार को बेहद गहराई से निभाया था, जिसने हर दर्शक को भावुक कर दिया. ‘मिमी’ में कृति सेनन ने अपने शानदार अभिनय से सभी को चौंका दिया था. एक महत्वाकांक्षी लड़की से लेकर अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने वाली मां तक का सफर उन्होंने बेहद खूबसूरती से दिखाया है.

अभिनय क्षमता को नए स्तर पर पहुंचाया

सच कहें तो इस किरदार ने उनकी अभिनय क्षमता को एक नए स्तर पर पहुंचाया. हॉरर-ड्रामा ‘छोरी’ में नुशरत भरुचा ने एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया है, जो अपने अजन्मे बच्चे को बचाने के लिए डर और सामाजिक बुराइयों से लड़ती है. उनकी परफॉर्मेंस में भावनात्मक गहराई और साहस दोनों साफ नजर आता है. ‘सलाम वेंकी’ में काजोल ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपने गंभीर रूप से बीमार बेटे की देखभाल करती है.

मां के अटूट प्रेम को पर्दे पर उतारा

इस फिल्म के ज़रिए उन्होंने बेहद संवेदनशीलता और गरिमा के साथ मां के अटूट प्रेम, उम्मीद और हिम्मत को पर्दे पर उतारा है. रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए पूरे सिस्टम से लड़ जाती है. उनकी दमदार एक्टिंग और भावनात्मक गहराई ने इस किरदार को बेहद यादगार बना दिया है.

इसे भी पढ़ें. Sri Lanka Crime: श्रीलंका के शीर्ष बौद्ध भिक्षु अरेस्ट, नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This

Exit mobile version