‘गौरी धर्म का ज्यादा पालन नहीं करतीं…’, ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर खान का सामने आया बयान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है. हालांकि, उनकी शादी को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. दरअसल, महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान कोलव जिहाद का ब्रांड एंबेसडरबोल दिया. वहीं, अब इन आरोपों पर आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि उनकी तीनों शादियों में किसी में भी धर्म परिवर्तन शामिल नहीं था.

Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी

विवादों के बीच रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों ने हिंदू और ईसाई लोगों से सिविल मैरिज (कानूनी शादी) की है. साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव  और अब तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है. 

हमारा परिवार बहुत मिलनसार है

आमिर खान ने कहा, “सच तो यह है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है, मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे कजिन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है.” एक्टर ने आगे कहा, “गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज (कानूनी तौर पर) के जरिए हुई थीं. गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं, और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है.”

1986 में की थी पहली शादी

एक्टर ने 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं इरा खान और जुनैद खान. हालांकि, 2002 में कपल ने तलाक़ ले लिया. वहीं, साल 2005 में आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की, जिससे उनका एक बेटा बै आज़ाद. वहीं, 2021 में आमिर ने किरण से तलाक़ ले लिया. वहीं, इसी साल 5 जुलाई को आमिर ने गौरी रजिस्टर्ड शादी की थी.

ये भी पढ़ें- ‘आमिर खान को टपकाने वाले को दूंगा 5 करोड़’,  जगद्गुरु परमहंस ने एक्टर की तीसरी शादी को लेकर दिया विवादित बयान

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version