नवाजुद्दीन को देख याद आईं अर्चना, लाल बिंदी लगाकर किन्नर लुक में आए नजर

Nawazuddin Siddiqui Haddi Movie: वर्सेटाइल एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) एक बार फिर चर्चाओं में हैं. नवाज की अपकमिंग फिल्म ‘हड्डी’ (Haddi) में वो किन्नर के रोल में नजर आ रहे हैं. खुद नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर अपना नए रोल का लुक शेयर किया है. दरअसल, ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी. नवाज के फैंस उन्हें नए लुक में देखने को काफी बेताब हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को नवाजुद्दीन के नया लुक देखकर अर्चना पूरन सिंह की याद आ गई है.

दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह रेड गोल्डेन साड़ी में माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रहे हैं. नवाज ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “गिरफ्तार तेरी आंखों में हुए जा रहे हैं हम, जीना नहीं है फिर भी जिए जा रहे हैं हम”. देखें वीडियो…

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version