BRO Teaser: तेज़ बुखार के बीच Pawan Kalyan ने ‘ब्रो टीज़र’ की डबिंग पूरी की

Pawan Kalyan Latest Film: इन दिनों साउथ के सुपरस्टार और नेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) आंध्र प्रदेश में अपने राजनीतिक दौरे पर हैं. वह अपनी वाराही विजया की यात्रा में व्यस्त हैं. इसलिए अभिनेता की आगामी फिल्म ब्रो के निर्देशक समुथिरकानी ने टीज़र की डबिंग की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए भीमावरम की यात्रा की है. जानकारी के मुताबिक तेज बुखार होने पर भी पवन कल्याण ने डबिंग पूरी की है.

यह भी पढ़ें- Kawad Yatra 2023: इस दिन शुरू हो रही कावड़ यात्रा, जानिए कौन था सबसे पहला कांवड़िया

टीजर की डबिंग हो चुकी है पूरी
आपको बता दें कि ब्रो फिल्म के (BRO Teaser) टीजर की डबिंग पूरी हो चुकी है. बता दें कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज हो सकता है. जल्द ही इसकी डेट को लेकर घोषणा की जा सकती है. दरअसल, पवन कल्याण के भतीजे और सर्वोच्च नायक, साई धर्म तेज फिल्म में एक अन्य मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इसके संगीतकार थमन हैं.

जानिए ये फिल्म किस फिल्म का है रीमेक
आपको बता दें कि ब्रो तमिल फिल्म विनोदया सिथम का आधिकारिक रीमेक है. दरअसल, ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को रिलीज के लिए तैयार है. टीजी विश्व प्रसाद ज़ी स्टूडियो और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हुआ है. बता दें कि इस फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर, केतिका शर्मा, ब्रह्मानंदम, रोहिणी मोलेटी, सुब्बाराजू, तनिकेला भरणी और राजा चेम्बोलू अहम भूमिका निभा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version