संसद में दिखाई जाएगी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi To Watch Chhaava: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ रिलीज के 1 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी ने भी ‘छावा’ की तारीफ की थी और अब वो इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में (PM Modi To Watch Chhaava) शामिल होने वाले हैं.

संसद में होगी छावा की स्पेशल स्क्रीनिंग

विक्की कौशल की फिल्म छावा की स्पेशल स्क्रीनिंग संसद में होने जा रही है. 27 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग के बालयोगी ऑडिटोरियम में इस फिल्म को देखगें. बता दें कि पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कई मंत्री और सासंद भी इस दौरान मौजूद रहेंगे.

पीएम मोदी ने की थी फिल्म की तारीफ

‘छावा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में विक्की कौशल, निर्देशक लक्ष्मण उत्तेकर और निर्माता दिनेश विजन भी शामिल होंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी को दिल्ली में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन को संबोधित करते इस फिल्म की तारीफ की थी. पीएम ने कहा था- ‘ये महाराष्ट्र और मुंबई ही है जिसने मराठी फिल्मों के साथ-साथ, हिंदी सिनेमा को ये ऊंचाई दी है. और इन दिनों तो, छावा की धूम मची हुई है.’

‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विक्की कौशल की ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. छावा को रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी फिल्म आए दिन कई रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. अब फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस इंचभर दूर है. छावा ने भारत में 597.66 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब ये फिल्म ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है, जिसने भारत में 597.99 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें- Kunal Kamra:’परोसा गया बटर चिकन आपको पसंद नहीं आया’, हैबिटेट क्लब में हुई तोड़फोड़ के बाद कुणाल कामरा का तीखा बयान

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version