अब 16 अक्टूबर को रिलीज होगी राजकुमार राव की ‘प्रहार’, आतंकी कसाब की कहानी पर आधारित है यह फिल्म

Must Read

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. यह फिल्म अब 16 अक्टूबर 2026 को सीधे सिनेमाघरों में दस्तक देगी. कई बड़ी फिल्मों के क्लैश के चलते टली इस बायोपिक को अब नई तारीख मिल गई है. स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म के मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

बॉक्स ऑफिस मुकाबला होने की संभावना

हालांकि, इस नई तारीख के सामने आने से अब राजकुमार राव की ही दूसरी फिल्म के साथ इसका बॉक्स ऑफिस मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है. मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘प्रहार-उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी, 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में.’ यह फिल्म पहले 7 अगस्त को रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने फिर डेट आगे खिसकाने की जानकारी दी थी.

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस

अविनाश अरुण ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जो ‘पाताल लोक’ और ‘थ्री ऑफ अस’ के लिए पहचाने जाते हैं. इस मूवी को दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है. जून में जारी हुए ‘प्रहार’ के ऑफिशियल टीजर ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया था, जिसमें राजकुमार राव मशहूर पब्लिक प्रोसीक्यूटर उज्ज्वल निकम के बेहद दमदार और अनदेखे अवतार में नजर आए. फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब के केस और उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने की कानूनी लड़ाई पर आधारित है.

दमदार डायलॉग पूरी जंग की गंभीरता

टीजर में एक दमदार डायलॉग इस पूरी जंग की गंभीरता को बयां करता है- कसाब को मारना आसान था, उसे किसने भेजा यह साबित करना एक जंग थी.’ राजकुमार राव ने किरदार में ढलने के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है. उन्होंने लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाया, दाढ़ी-मूंछ और चश्मे के साथ अपना लुक बदला और मराठी बोली पर भी मजबूत पकड़ बनाई. फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

टकराव टालने के लिए डेट आगे बढ़ाई

‘प्रहार’ को पहले अगस्त में रिलीज किया जाना था, लेकिन ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ जैसी बड़ी फिल्मों से टकराव टालने के लिए इसकी डेट आगे बढ़ाई गई. हालांकि, अब 16 अक्टूबर की नई रिलीज डेट के साथ एक अलग ही पेंच फंस गया है. इसी दिन आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रफ्तार’ भी रिलीज होने वाली है, जिसमें राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार की भिड़ंत खुद की ही फिल्म से होती दिख रही है.

इसे भी पढ़ें. ‘कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए 1947 में देश का कर दिया विभाजन’, बंटवारे पर छलका CM योगी का दर्द

Latest News

सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं.. बच्चे की डाइट में शामिल करें ये चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

Baby Brain Development: बच्चों की सेहत और विकास को लेकर हर माता-पिता काफी चिंता में रहते हैं. जब बच्चा...

More Articles Like This