Prince Narula की Wife Yuvika Chaudhary का हुआ ग्रैंड बेबी शावर

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की लाइफ में जल्द ही नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है. जी हाँ इन दिनों एक्ट्रेस हैप्पी फेज में हैं. ‘मॉम-टू-बी’ युविका चौधरी की हाल ही में ग्रैंड गोदभराई की रस्म हुई है. युविका के बेबी शावर के फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. बेबी शॉवर में युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही है. बता दें कि 7 अगस्त, 2024 की बीती रात युविका की गोद भराई का फंक्शन किया गया था. बेबी शॉवर के इन फोटोज को एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

युविका चौधरी की बेबी शॉवर पार्टी

बिग बॉस फेम युविका चौधरी अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, एक्ट्रेस वाइट ड्रेस में अपने बेबी शॉवर में काफी प्यारी लग रही थीं. इसमें ऑफ-शोल्डर स्लीव्स के साथ एक स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, बेबी शॉवर में युविका का लुक सिंपल मेकअप और पीछे की तरफ आधे बंधे घने घुंघराले बालों के साथ बो क्लिप से चार चांद लगा रहा था और उनके लुक से फैंस की नजरें नहीं हट रहीं जबकि प्रिंस नरूला ने वाइट पैंट के साथ ब्लू टोन वाली शर्ट पहनी थी. फंक्शन में पूरे परिवार के करीबी लोग समेत कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की.

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द करेंगे बेबी का वेलकम

गोदभराई में पूरे बैकग्राउंड को ब्लू और पिंक कलर के गुब्बारों से सजाया गया था.युविका के बेबी शॉवर पार्टी में संभावना सेठ, रफ़्तार निशा रावल, माही विज और कई हस्तियां शामिल हुईं और इसके साथ ही कपल ने अपने पैरेंट्स के साथ भी खूब पोज दिए है. प्रिंस नरूला ने इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इन दिनों युविका अपने पति प्रिंस नरूला के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, क्योंकि दोनों ही अपने पेरेंटहुड डे का खूब लुत्फ उठा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Tusshar Kapoor ने इंडस्ट्री को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बोले- कुछ लोग मुझे नीचे खींचना चाहते हैं

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version