डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया फिल्मों से संन्यास लेने का ऐलान..,‘बोले मैं थक गया हूं..!

Mumbai: दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वे इन तीन फिल्मों हैवान, हेरा फेरी 3 और मोहनलाल के साथ अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग के बाद रिटायर्मेंट ले लेंगे. उन्होने कहा कि जब मैं ये फ़िल्में पूरी कर लूंगा तो उम्मीद करता हूं कि रिटायर हो जाऊंगा. मैं थक गया हूं.

ही मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक है हैवान

डायरेक्टर प्रियदर्शन फिलहाल अपनी अगली फिल्म हैवान की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे. साथ ही श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेरी भी फिल्म में नज़र आएंगी. यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई उनकी ही मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक है. यह प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म होगी, जिसमें मोहनलाल का कैमियो भी होगा.

सिर्फ तीन फिल्मों पर और काम करेंगे..?

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह फिल्मों से संन्यास लेने का प्लान बना रहे हैं. वे सिर्फ तीन फिल्मों पर और काम करेंगे. इनमें आखिरी वाली उनकी 100वीं फिल्म होगी. जिसके लीड एक्टर मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल होंगे. प्रियदर्शन ने कहा कि वे अपने करियर की 100वीं फिल्म में मोहनलाल को डायरेक्ट करने का प्लान बना रहे हैं. हालांकि अभी तक इस फिल्म का स्क्रीनप्ले तैयार नहीं हुआ है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.

अक्षय कुमार मेरे लिए बॉलीवुड के मोहनलाल हैं.!

प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ लगातार काम करने पर कहा कि, यह कम्फर्ट की बात है. मेरे लिए वे बॉलीवुड के मोहनलाल हैं. प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 को लेकर कहा कि वे आमतौर पर अपनी ओरिजिनल फिल्मों के सीक्वल नहीं बनाते हैं. यह मेरा पसंदीदा वर्किंग स्टाइल नहीं है. लेकिन मैं निश्चित रूप से हेरा फेरी 3 बनाऊंगा. क्योंकि प्रोड्यूसर्स लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं.

जल्दी ही शुरू करेंगे हेरा फेरी 3

बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर प्रियदर्शन की अक्षय कुमार के साथ 3 फ़िल्में आ रही हैं. उनकी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला की शूटिंग पूरी हो चुकी है. हैवान पर वे काम कर रहे हैं और जल्दी ही हेरा फेरी 3 शुरू करेंगे. ये तीनों फ़िल्में 2026 में पूरी हो सकती हैं.

इसे भी पढें. ‘आसमान की ऊंचाईओं को छूकर लौटा हनुमान जी का भक्त’, शुभांशु शुक्ला के तारीफ में बोले- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version