Priyamani ने दूसरे धर्म में शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं जन्मजात हिन्दू हूं…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment: फिल्मी सितारों का दूसरे धर्म में शादी करने का रिवाज कोई नया नहीं है. जानकारी के मुताबिक, साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री प्रियामणि को शादी के 7 साल के बाद भी अलग समुदाय में शादी करने को लेकर जमकर ट्रोल किया जाता है. इस मामले में पर एक्‍ट्रेस प्रियामणि ने खुलकर बात की है. बता दें कि प्रियामणि फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. साउथ सिनेमा के अलावा उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है.

शादी को लेकर ट्रोर्ल्स के निशाने पर प्रियामणि

वर्ष 2017 में प्रिया ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मुस्तफा राज से शादी कर ली थी. चूंकि, मुस्तफा अलग धर्म से हैं, तो इस बात को लेकर ट्रोर्ल्स प्रियामणि को आए दिन ट्रोल करते रहते थे.

ट्रोर्ल्स को प्रियामणि का करारा जवाब

हाल ही में प्रियामणि ने अपनी शादी को लेकर टारगेट किए जाने के मामले पर फिल्मफेयर के साथ खास बातचीत में बताया है- मैं जन्मजात हिन्दू हूं और हमेशा अपने धर्म का पालन करूंगी. कुछ लोग मुझे सोशल मीडिया पर ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें डालने पर ट्रोल करते हैं और कहते हैं कि आपने नवरात्रि सेलिब्रेशन की फोटोज क्यों नहीं डालीं.

वो आरोप लगाते हैं कि मैंने धर्म परिवर्तन किया है. मुझे जिहादी, मुस्लिम, तुम्हारे बच्चे आतंकवादी बनने जा रहे हैं, जैसे कई मैसेज करते हैं. ये सब मेरे लिए बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला है. मुझे समझ नहीं आता कि आखिर एक अतंरजातीय जोड़े को हमेशा निशाना क्यों बनाया जाता है. कई फिल्मी सितारों ने अपने धर्म के बाहर शादी की है, इसका ये मतलब तो नहीं उन्होंने अपना धर्म बदल लिया हो.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version