10 साल छोटे निक से शादी पर प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार तोडी चुप्पी, कहा- ‘प्यार में उम्र मायने नहीं रखती’

Mumbai: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपने और निक के ऐज गैप को लेकर बात की है. बता दें की निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं और इस अंत की वजह से उनके रिश्ते में कभी कोई दिक्कत नहीं आई. दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक एक पॉडकास्ट पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें साझा की, जो शायद ही लोगों को पता हो. इस दौरान निक ने पहला वो मैसेज भी दिखाया जो उन्हें प्रियंका को किया था.

आपको अजीब नहीं लग रहा

पॉडकास्ट के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि आप अपने से 6 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं, आपको अजीब नहीं लग रहा है और पूछा कि इस मामले में आत्मविश्वास कैसे बनाए. इस बात पर प्रियंका ने जवाब दिया कि यदि आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए तो आपको समझे और आपकी कद्र करें तो रिश्ते में उम्र कभी भी मायने नहीं रखती है. प्रियंका ने बताया कि मेरे मुताबिक रिश्ते में प्यार और विश्वास मायने रखती है, न की उम्र.

प्यार में उम्र मायने नहीं रखती

प्रियंका के साथ निक ने भी इस मामले में अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें कभी भी इस रिश्ते में ऐसा लगा ही नहीं कि वो उनसे 10 साल छोटे हैं. इस ऐज गैप को उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते में आने नहीं दिया. उन्होंने भी यही बात बोली की प्यार में उम्र मायने नहीं रखती है. प्रियंका और निक की लव स्टोरी की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. और 2018 में उन्होंने निक के साथ शादी कर ली.

दोनों एक बेटी के माता-पिता बने

इसके बाद सरोगेसी के माध्यम से दोनों एक बेटी के माता-पिता बने. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. फिल्ममेकर एसएस राजामौली द्वारा यह फिल्म बनाई जा रही है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बेबी और पृथ्वीराज मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

इसे भी पढ़ें. पुंछ में बाढ़ और भूस्खलन का कहरः सुरनकोट में अब तक 11 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘iPhone Duo’ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Apple iPhone Duo: अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रख दिया है. कंपनी...

More Articles Like This

Exit mobile version