खून से लथपथ दिखीं Priyanka Chopra, फोटोज हुईं वायरल, एक्ट्रेस को ऐसे देख टेंशन में आए फैंस

Priyanka Chopra was seen soaked in blood: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं, जो अब पूरी हो गई है। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका के साथ कार्ल अर्बन नजर आने वाले हैं। फिल्म द ब्लफ 19वीं सदी की कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें महिला समुद्री डाकू के आसपास पर खुलकर बात होगी। प्रियंका समुद्री डाकू ही बनी हैं। प्रियंका के फैंस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और एक्ट्रेस सेट से बीटीएस फोटोज और वीडियो अक्सर शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम करती हैं। इस फिल्म के सेट से हाल ही में कुछ फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की हालत देख फैंस हैरान रह गए हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया सेट का नजारा

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म द ब्लफ के सेट से कुछ फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है। फोटोज में प्रियंका खून में लथपथ नजर आ रही हैं। जी हाँ पहली फोटो में प्रियंका का चेहरा साइड से दिख रहा है, जिसमें चेहरे पर खून साफ नजर आ रहा है, जबकि दूसरी फोटो आगे से ली गई है, जिसमें प्रियंका के चेहरे पर लगी चोट भी दिख रही है और नाक से खून भी बह रहा है। तीसरी फोटो में एक्ट्रेस के गंदे हाथ दिखाई दे रहे हैं। इन तीनों फोटोज को देखकर फैंस कुछ टाइम के लिए काफी टेंशन में आ गए थे, लेकिन अगले वीडियो ने फैंस को शांत कर दिया। दरअसल अगला वीडियो वैनेटी वैन का है, जिसमें प्रियंका मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में प्रियंका का फिल्म के क्रू मेंबर संग उनकी बॉन्डिंग भी साफ दिखी है।

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी समुद्री डाकू

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘#TheBluff के सेट पर खूनी मजेदार समय’, यह दिखाती है कि वो शूटिंग के अंतिम फेज में हैं।’ प्रियंका ने यह भी बताया कि उनके चेहरे पर लगा खून पूरी तरह से नकली है। वहीं प्रियंका का ये अंदाज देख फैंस अब उनकी तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: गोमती नगर छेड़छाड़ मामला: मुख्य आरोपी फंदे में, नाबालिग है आरोपी, अब तक 25 की गिरफ्तारी

Latest News

Raksha Bandhan 2026: 3 या 5… भाई को राखी बांधते समय कितनी गांठें लगाएं? जानें त्रिदेव और पंचतत्वों का प्रतीक

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. हर साल...

More Articles Like This

Exit mobile version