तमिल फिल्म इंडस्ट्री को बडा झटका: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आर चेझियान का 57 की उम्र में निधन

New Delhi: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर आर.चेझियान का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 10 जुलाई 2026 को चेन्नई में अंतिम सांस ली. पूरी फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है. सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारों का दुख उमड़ पड़ा है. कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

पिछले लंबे समय से बीमार थे चेझियान 

जानकारी के मुताबिक, आर.चेझियान पिछले लंबे समय से बीमार थे. वह कैंसर से जंग लड़ रह थे. चेन्नई के तारामणि इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के नट्टारासनकोट्टई में जन्मे आर.चेझियान ने शुरुआत में काराइकुडी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था. लेकिन बचपन से ही साहित्य, पेंटिंग और फोटोग्राफी में गहरी रुचि होने के कारण उन्होंने सिनेमा की दुनिया चुनी.

कैमरे की बारीकियों को सीखा

वे चेन्नई आए और दिग्गज सिनेमाटोग्राफर पी.सी. श्रीराम की देखरेख में कैमरे की बारीकियों को सीखा. इसके बाद 2007 में निर्देशक बालाजी शक्तिवेल की फिल्म ‘कल्लूरी’ सेफ्रीलांस सिनेमैटोग्राफर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. आर चेझियान ने अपने करियर में कई चर्चित तमिल फिल्मों की सिनेमैटोग्राफी की. इनमें ‘थेनमेरकु परुवाकातरू’, ‘परदेसी’ और ‘जोकर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित

इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के लिए उन्हें 2013 BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले और वह भारतीय सिनेमैटोग्राफी के सबसे सम्मानित नामों में शामिल हो गए. साल 2017 में चेझियान की पत्नी प्रेमा द्वारा निर्मित उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘टू लेट’ ने देश-दुनिया में धूम मचा दी.

‘सर्वश्रेष्ठ तमिल फीचर फिल्म’ का राष्ट्रीय गौरव

इस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ तमिल फीचर फिल्म’ का राष्ट्रीय गौरव मिला. इसके अलावा इस फिल्म ने इंडोनेशिया में वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स सिल्वर अवार्ड, चिली में बेस्ट ड्रामेटिक फीचर प्राइज और पोलैंड में यूरोपियन सिनेमाटोग्राफी अवार्ड सहित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान जीते. चेझियान नई पीढ़ी को तराशने के लिए बेहद जुनूनी थे. वे एक फिल्म स्कूल में दो महीने की मास्टरक्लास के जरिए फिल्म मेकिंग सिखाते थे. उनकी सबसे अनूठी उपलब्धियों में से एक यह थी कि उनके मार्गदर्शन में उनके 34 छात्रों ने एक साथ 34 स्वतंत्र फीचर फिल्मों का निर्देशन किया था.

इसे भी पढ़ें. न्यूजीलैंड में PM मोदी का संबोधनः कहा- ‘न्यूजीलैंड की असली ताकत यहां के स्थानीय लोग’

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version