गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा, ‘पति चोर’ और ‘गोल्ड डिगर’ कहकर मचाया बवाल!

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rakhi Sawant: राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अभिनेता गोविंदा और उनकी कथित रूप से जुड़ी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी ने कोमल रानी पर कई तीखे आरोप लगाए और गोविंदा को लेकर भी नाराजगी जाहिर की.

पैपराजी के सवाल पर भड़कीं Rakhi Sawant

राखी सावंत हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे गोविंदा और कोमल रानी को लेकर सवाल किया. सवाल सुनते ही राखी ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कोमल रानी कौन हैं और आरोप लगाया कि वह उनके साथ-साथ दूसरे सेलेब्स के बारे में भी बातें कर रही हैं. राखी ने गोविंदा का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि उनके समर्थन की वजह से कोमल रानी को इतना बोलने का मौका मिला है.

‘मैं सुनीता आहूजा नहीं हूं’

राखी ने बातचीत के दौरान कोमल रानी को सीधे तौर पर चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि वह उन्हें हल्के में न लें. इसी दौरान उन्होंने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम लेते हुए कहा कि वह सुनीता नहीं हैं और अगर उनके साथ पंगा लिया गया तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगी. राखी ने इसके बाद गोविंदा और कोमल रानी के कथित रिश्ते को लेकर भी तीखा तंज कसा और कोमल के लिए ‘पति चोर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

कोमल के सिंदूर पर भी किया कमेंट

पैपराजी ने जब राखी से कोमल रानी के सिंदूर लगाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या यह सिंदूर ‘चीची भैया’ यानी गोविंदा के नाम का है. राखी की इस टिप्पणी ने एक बार फिर दोनों के कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को हवा दे दी.

क्यों चर्चा में आया गोविंदा-कोमल का नाम?

दरअसल, पिछले कुछ समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच गोविंदा का नाम अभिनेत्री कोमल रानी के साथ जोड़ा जाने लगा है. हाल ही में दोनों को मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए एक साथ देखा गया था। इस दौरान कोमल रानी की मांग में सिंदूर नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके और गोविंदा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. इसी दिन सुनीता आहूजा भी अलग से लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं.

सुनीता और गोविंदा ने क्या कहा?

एक हालिया इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कहा था कि वह जहां भी रहें, खुश रहें. दूसरी ओर गोविंदा ने कोमल रानी के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि अगर ऐसा कोई रिश्ता है भी, तो यह किसी और के लिए चर्चा का विषय नहीं होना चाहिए. फिलहाल गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी को लेकर चर्चाओं के बीच राखी सावंत की टिप्पणी ने इस मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

ये भी पढ़ें- हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस व पूर्व मॉडल मैरी लुईस का निधन, लंबी बीमारी के बाद 79 की उम्र में ली अंतिम सांस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version