रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन में नहीं होगा एक भी गाना, काटे जाएंगे फिल्म के कई सीन्स

Mumbai: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटा होगा और इसमें गाने भी नहीं रखे जाएंगे. वैराइटी इंडिया के मुताबिक, ‘रामायण’ के इंग्लिश वर्जन में एक भी गाना नहीं होगा. इसके अलावा ग्लोबल ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए कुछ सीन्स को भी ट्रिम किया जाएगा. पोर्टल को एक सोर्स ने बताया, ‘अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इंग्लिश वर्जन से सभी गानों को हटाया जाएगा, साथ ही कुछ सीन्स पर भी कैंची चलाई जाएगी.

सिनेमा देखने का मिजाज काफी अलग

भारतीय दर्शक जहां गानों के साथ तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्में देखने के आदी होते हैं, वहीं विदेशी दर्शकों का सिनेमा देखने का मिजाज इससे काफी अलग है. इसी वजह से मेकर्स ने यह बड़ा फैसला लिया है.’ हालांकि ‘रामायण’ के इस अपडेट को लेकर मेकर्स की तरफ आधिकारिक बयान नहीं आया है. गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर ‘रामायण’ फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज किया गया.

विवाह से लेकर वनवास की यात्रा तक कई अहम सीन्स

एआर रहमान के संगीत, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस गाने में रणबीर कपूर (भगवान राम) और साई पल्लवी (माता सीता) के विवाह से लेकर वनवास की यात्रा तक कई अहम सीन्स देखने को मिले. ‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर (श्रीराम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भूमिकाओं में नजर आएंगे. नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

अगले साल 2027 में दिवाली के मौके दस्तक

वहीं, रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके सिनेमाघरों मे दस्तक देगा. बताया जा रहा है कि दोनों मूवी 4000 करोड़ की लागत में बनी हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन की तुलना में लगभग 30 मिनट छोटा होगा. वैश्विक दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसके इंग्लिश वर्जन से सभी गानों को हटा दिया जाएगा और कुछ दृश्यों (सीन्स) की कटौती भी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत, जापान को सिर्फ 57 रन पर समेटा

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version