‘राम बनते तो बस तुम ही बनते भाई’, सुशांत सिंह राजपूत की AI तस्वीरें देख भावुक हुईं बहन

Mumbai: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीज़र सामने आते ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कुछ AI जनरेटेड तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें भगवान राम के रूप में दर्शाया गया है. सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है. इन वायरल तस्वीरों पर अब श्वेता सिंह कीर्ति की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने इन्हें अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि इन तस्वीरों को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं.

सुशांत के व्यक्तित्व में भी झलकते थे यही गुण

श्वेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि भगवान राम केवल एक किरदार नहीं, बल्कि मर्यादा, करुणा, सत्य और प्रेम के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि सुशांत के व्यक्तित्व में भी यही गुण झलकते थे, यही वजह है कि उन्हें इस रूप में देखना दिल को छू जाता है. उन्होंने आगे कहा कि इन AI तस्वीरों में सुशांत की आंखों की मासूमियत और चेहरे का तेज बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है, जैसा भगवान राम के स्वरूप में होना चाहिए.

खूबसूरती और सच्चाई के साथ निभाते किरदार

श्वेता का मानना है कि अगर आज सुशांत हमारे बीच होते, तो वह इस किरदार को बेहद खूबसूरती और सच्चाई के साथ निभाते. इस भावुक पोस्ट के जरिए श्वेता ने एक बार फिर अपने भाई की यादों को ताजा कर दिया, वहीं फैंस भी इन तस्वीरों को देखकर लगातार अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की स्टारकास्ट काफी दमदार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी.

केजीएफ स्टार यश की सबसे ज्यादा

फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा केजीएफ स्टार यश की हो रही है, जो रावण बनकर पर्दे पर धमाका करेंगे. फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर और शीबा चड्ढा जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे. रामायण पार्ट 1 इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि फिल्म का दूसरा चैप्टर दिवाली 2027 में रिलीज करने की तैयारी है.

इसे भी पढ़ें. जेट फ्यूल की आग में झुलसा हवाई सफर! Air India ने बढ़ाए टिकट के दाम, आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर?

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version