गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का भव्य मोशन पोस्टर आउट, सिया-राम की दिव्य छवि ने मोहा मन

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramayana Motion Poster: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड पौराणिक पैन–इंडिया फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ जल्द ही रिलीज होने वाला है. गाने की रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘सिया राम’ का नया पोस्टर जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि ‘जय जय राम’ के साथ ही ‘रामायण’ के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत होगी. ऐसे में फिल्म के पहले गाने को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

Ramayana का Motion Poster हुआ आउट

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सुबह 7:30 बजे मेकर्स ने ‘सिया राम’ पोस्टर जारी कर फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत कर दी. मेकर्स का मानना है कि भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ फिल्म के संगीत सफर की शुरुआत करना बेहद शुभ है. ‘सिया राम’ के मोशन पोस्टर में इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड म्यूजिक भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है. अब फैंस को फिल्म के पहले गाने का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही रिलीज किया जाएगा.

ए.आर. रहमान ने किया है कंपोज

बता दें कि ‘रामायण’ के पहले गाने ‘जय जय राम’ को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. इस भव्य गीत को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. ‘जय जय राम’ के साथ ही फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत होगी, जो ‘रामायण’ के प्रमोशन का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है. गाने की रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘सिया राम’ का पोस्टर जारी कर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. तो आइए, सबसे पहले ‘सिया राम’ के इस खूबसूरत पोस्टर पर एक नजर डालते हैं.

गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक

पहले गाने के लॉन्च की घोषणा अनाउंसमेंट की

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हर शुभ शुरुआत प्रार्थना से होती है. इस गणेश चतुर्थी पर, रामायण का म्यूजिकल सफर सुबह 7:30 बजे हमारे ‘सिया राम‘ पोस्टर के रिलीज के साथ शुरू हो रहा है. इसके तुरंत बाद, हमारा पहला म्यूजिकल तोहफा, ‘जय जय राम‘ आएगा. संगीत: एआर रहमान, बोल: डॉ. कुमार विश्वास, सिंगर श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह.”

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की योजना है. फिल्म का पहला पार्ट दुनियाभर में 6 नवंबर 2026 को दिवाली के आसपास रिलीज किया जाएगा. वहीं, भारत में इसकी रिलीज 8 नवंबर 2026 को तय की गई है. फिल्म के दूसरे भाग को लेकर भी मेकर्स ने प्लान तैयार कर लिया है. ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तकदेगा.

ये भी पढ़ें- यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का टीजर रिलीज, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का, उत्साहित दिखे फ़ैन्स

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This