रणबीर कपूर ऑफर लेकर गए थे Kangana Ranaut के घर, एक्ट्रेस ने किया था इंकार

Must Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में बिजी हैं.  कंगना इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आयेंगी. लगातार कंगना इंटरव्यूज दे रही हैं और अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बातचीत कर रही हैं. कंगना ने हाल ही में बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था.

कंगना ने किया बड़ा दावा

एक इंटरव्यू कंगना रनौत से पूछा कि क्या उनके लिए उन लोगों से बातचीत करना अजीब होता, जिनके साथ उन्होंने काम करने से मना किया हो. वहीं कंगना ने इस पर कहा कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराएं हैं. लेकिन इससे उनकी प्रोफेशनल इक्वेशन पर असर नहीं पड़ा है.आगे कंगना ने कहा, ‘रणबीर खुद मेरे घर आए और बोले, ‘प्लीज संजू में रोल कर लो।’ मैंने वह फिल्म नहीं की. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि…” इसके अलावा कंगना ने दूसरे इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें सलमान खान की बजरंगी भाईजान और सुल्तान भी ऑफर की गई थी. लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था.कंगना ने एक दूसरे इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने तीनों खान के साथ काम करने से मना कर दिया था.

 

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ में नजर आई थीं. उसके बाद में उन्होंने भारतीय वायु सेना के पायलट का लीड रोल प्ले किया था. वहीँ अब कंगना इमरजेंसी में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक के साथ दिखाई देंगी. ये फिल्म सितंबर महीने में रिलीज होगी.आपको बता दें कि फिल्म इमरजेंसी को कंगना ने खुद डायरेक्ट किया है और साथ ही फिल्म को कंगना ने प्रोड्यूस भी किया है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This