Ranveer Allahbadia का हाथ पकड़कर सीढ़ियों पर खींचते ले जाती दिखी असम पुलिस, भड़के लोग

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India’s Got Latent Row: समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) 7 मार्च को गुवाहाटी में असम पुलिस के सामने पेश हुए. रणवीर ने गुवाहाटी पुलिस को अपना बयान दे दिया है. उनसे 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की गई. इस दौरान रणवीर के साथ उनके वकील भी मौजूद थे.

आशीष चंचलानी से भी की गई थी पूछताछ

यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को असम पुलिस पहले भी समन जारी कर चुकी है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के मंच पर अपनी विवादास्पद टिप्पणियों से संबंधित मामले में इलाहाबादिया को पिछले सप्ताह असम पुलिस के समक्ष पेश होना था, लेकिन वह जांच टीम के सामने उपस्थित नहीं हुए थे. इस मामले को लेकर गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने पिछले सप्ताह यूट्यूबर आशीष चंचलानी से पूछताछ की थी. यूट्यूबर क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे काफी देर तक पूछताछ हुई.

जल्दी-जल्दी सीढ़ियों से ले जाती दिखी असम पुलिस

इसी बीच रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में गुवाहाटी पुलिस इलाहाबादिया का हाथ पकड़कर उन्हें जल्दी-जल्दी सीढ़ियों से ले जाती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

असम पुलिस के इस रवैये पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक यूजर ने लिखा है, “भाई एनकाउंटर वगैरह तो नहीं कर दोगे ना इसका?”, एक ने लिखा, “ऐसे पकड़कर ले जा रहे हैं, जैसे कोई आतंकवादी हो.” एक अन्य ने लिखा, “बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड गोज़ टू इंडियन ज्यूडिसिरी सिस्टम”, एक ने लिखा, “भाई रेप करता तो बच जाता.” एक यूजर ने लिखा है, “बस भाई हो गया जितना होना था, अब उसको भी शांति से जीने दो.”

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज, PM मोदी, CM योगी समेत इन नेताओं ने नारी शक्ति को किया नमन

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version