“हौसला, ईधन, बदला”, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhurandhar 2 Trailer Release: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

धांसू है Dhurandhar 2 Trailer Release

बता दें कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में बवाल मचा दिया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म का जबरदस्त एक्शन और कहानी देखकर फैंस लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे. पहले पार्ट की कामयाबी के बाद अब मेकर्स ने अगले चैप्टर के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.

पहले पार्ट से ज़्यादा इंटेंस है

धुरंधर 2 का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे रिलीज़ किया गया. फिल्म की झलक देखकर फैंस का मानना है कि ये पहले पार्ट से भी ज्यादा बवाल मचाने वाली है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद पूरी ल्यारी बरबाद हो गई है. वहीं, हमजा ल्यारी का बादशाह बनता है. रणवीर सिंह का बादशाह वाला अवतार देखने वाला है.

जसकीरत सिंह रंगी के किरदार की दिखी झलक

ट्रेलर में रणवीर सिंह के यंग जसकीरत सिंह रंगी के किरदार भी झलक देखने को मिली है. वहीं, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त का भी खतरनाक सीन दिखाया गया है. फिल्म के डायलॉग, “जहां दर्द है, वहां मर्द है” और “हौसला, ईधन, बदला” ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. फैंस अब फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्र हो गए हैं.

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘धुरंधर’ को केवल हिंदी भाषा में ही रिलीज किया गया था. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वहीं, आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में फिर से रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त और सारा अर्जुन फिर से अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- मशहूर रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज, YouTube ने भी विवादित गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया

Latest News

गोल्फ जगत में शोक की लहर, दिग्गज चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन

Lucknow: भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन...

More Articles Like This

Exit mobile version