Rekha Birthday Special: 5 अफेयर, 2 शादियां भी खत्म नहीं कर पाई तन्हाई, जानिए रेखा की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rekha Birthday Special: किसी ने सच ही कहा है कि किस्मत का लिखा कोई नहीं टाल सकता. आप कितनी भी कोशिश कर लें आपको उतना ही मिलेगा जितना आपके भाग्य में लिखा होगा. ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड की इस फेमस अदाकारा के साथ. इनकी लाइफ में कई अफेयर हुए, दो-दो शादियां भी हुईं, लेकिन इन्हें कभी सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ. 5 अफेयर और 2 शादियों के बाद भी अपनी अदाकारी से सबको खुश करने वाली रेखा आज कितनी तन्हा हैं. ये सिर्फ वही जान सकती हैं.

कल 10 अक्टूबर को बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा अपना 70वां जन्मदिन मनाने वाली हैं. रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था. रेखा ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. बावजूद इसके वो हमेशा चेहरे पर एक हसीन मुस्कुराहट रखती हैं. रेखा भले ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल हैं, लेकिन लव लाइफ में उतनी ही बदनसीब. रेखा के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से…

‘घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस’ का मिला था टैग

आज भी रेखा के हुस्न के आगे बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस फिकी पड़ती हैं. रेखा ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा तबसे लेकर आज तक रेखा के दीवानों की कमी नहीं है. रेखा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा और कुछ के साथ शादी की अफवाहें भी फैलीं, लेकिन शायद रेखा की किस्मत में तन्हाई ही लिखी थी. बता दें रेखा का नाम सबसे ज्यादा विनोद मेहरा के साथ जोड़ा गया. कुछ अखबारों ने तो दोनों की शादी की खबरों को लेकर भी दावा किया था कि विनोद और रेखा ने छिप कर शादी कर ली थी.

हालांकि रेखा की तरफ से आज तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई. इसके अलावा रेखा का नाम अभिनेता जीतेंद्र, किरण कुमार और संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया और कई बार रेखा इन एक्टर्स के साथ स्पॉट भी की गई थीं. इतना ही नहीं बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने तो रेखा को ‘घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस’ भी कह दिया था.

किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा

रेखा का नाम आज भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता है. कुछ लोग तो यहां तक भी कहते हैं कि रेखा आज भी इनके नाम का सिंदूर लगाती हैं. हालांकि अमिताभ ने इसको अफवाह करार देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया था. बता दें कि 1990 में राज बब्बर ने रेखा के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था. ये भी कहा जाता है कि राज बब्बर की पत्नी ने रेखा को घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस भी कह दिया था, जिससे वो काफी दुखी हुई थीं. इसके बाद रेखा ने अपने फैन बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ ऑफिशियली घर बसा लिया था, लेकिन रेखा की किस्मत ने उनका पीछा तब भी नहीं छोड़ा और शादी के एक साल के अंदर मुकेश अग्रवाल ने रेखा के दुपट्टे से लटक कर खुदकुशी कर ली.

ये भी पढ़ें- ज्वैलरी के ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल होना Shilpa Shetty को पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हो गई FIR

Latest News

Auto Sector Growth: FY26 में ऑटो सेक्टर की शानदार ग्रोथ, SUV और ट्रैक्टर की मांग से उछाल, FY27 में धीमी पड़ सकती है रफ्तार

FY26 में भारत के ऑटो सेक्टर ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की, SUV और ट्रैक्टर की मांग बढ़ी, लेकिन FY27 में ग्रोथ धीमी हो सकती है.

More Articles Like This