‘उलझ’ के प्रीमियर में जाह्नवी पर रेखा ने बरसाया प्यार, एक्ट्रेस को किया KISS

Bollywood News: फिल्म ‘उलझ’ के प्रीमियर से जाह्नवी कपूर और दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है . वीडियो में रेड कार्पेट पर दोनों ने एक-साथ पोज दिया और फिर रेखा ने जाह्नवी को प्यार से गले लगाकर किस किया. इस दौरन जाह्नवी लेस पैटर्न से सजी एक सफेद स्ट्रैपलेस मिनी ड्रेस में बला सी खूबसूरत लग रही थीं,उन्होंने इसके साथ सफेद रंग के हील्स पहने हुए थे. एक्ट्रेस ने कम जूलरी पहनी हुई है. रेखा के बगल में खड़ी जाह्नवी की मुस्कान और उनकी आंखों की चमक उनके प्रति स्नेह को जाहिर कर रही थी.

रेखा ने ट्रेडिशनल साड़ी में बढ़ाई इस इवेंट की शोभा

जबकि रेखा ने ट्रेडिशनल साड़ी में इस इवेंट की शोभा बढ़ाई, जिसे उन्होंने कंधे पर खूबसूरती से लपेटा हुआ था. साड़ी में सुनहरे फूलों की आकृतियां बनी दिखीं, जो इसे रॉयल लुक दे रही है. अपनी ड्रेस को स्टेटमेंट जूलरी के साथ रेखा ने कंप्लीट किया, जिसमें बड़े झुमके और एक लेयर्ड नेकलेस के साथ मैचिंग क्लच भी शामिल था. उनके सिग्नेचर बोल्ड रेड लिपस्टिक और बालों में क्लासिक गजरा ने उनके लुक को पूरा किया है.

रेखा हैं कपूर परिवार के बेहद करीब

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर और रेखा के बीच खास रिश्ता है. रेखा सालों से जाह्नवी के परिवार के बेहद करीब रही हैं, खासकर उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी से उनका प्यारा रिश्ता था. जी हाँ रेखा और श्रीदेवी के बीच गहरी दोस्ती थी, यहां तक कि रेखा ने फिल्म ‘हिम्मतवाला’ और ‘चांदनी’ सहित कई फिल्मों के लिए श्रीदेवी की सिफारिश भी की थी. रेखा अक्सर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के जीवन में गार्जियन की भूमिका निभाती हैं.

यह भी पढ़े: Bollywood News: अरिजीत सिंह हुए बीमार, कैंसिल किए लाइव शोज, इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version