UPSC एस्पिरेंट्स की मौत पर विकास दिव्य कीर्ति का बड़ा ऐलान, परिवार को 10 लाख की मदद के साथ ही इन स्टूडेंट्स को राहत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Drishti IAS Vikas Divyakirti News: बीते दिनों दिल्‍ली के ओल्‍ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 यूपीएससी एस्पिरेंट्स की मौत हो गई. जिसके बाद दृष्टि आईएएस के एमडी विकास दिव्‍यकीर्ति अपनी चुप्‍पी के वजह से सवालों के घेरे में आ गए थे. हालांकि अब विकास दिव्‍यकीर्ति ने हादसे में जान गंवाने वाले स्‍टूडेंट्स को लेकर बड़े ऐलान किए है. दृष्टि आईएएस ने राव कोचिंग सेंटर के तीन मृतक छात्रों और एक अन्‍य (निलेश राय जो कुछ दिनों पहले ही करंट के चपेट में आ गया था) मृतक छात्र के परिवार को 10-10 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है. इतना ही नहीं विकास दिव्‍यकीर्ति ने राव कोचिंग संस्‍थान के छात्रों को मुफ्त में क्‍लास देने का ऐलान किया है.

इन चारों परिवारों को आर्थिक मदद

दृष्टि आईएएस के प्रेस रिलीज के जरिए विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि बीते कुछ दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई दो दुर्घटनाओं में 4 होनहार छात्रों का समय से पहले ही निधन हुआ. एक एस्पिरेंट्स नीलेश राय की मौत जलमग्न सड़क पर करंट लगने से, जबकि तीन छात्र तान्या सोनी, श्रेया यादव और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए जल-भराव के चपेट में आने से हुई. यह समय चारों स्‍टूडेंट्स के परिवारों के लिए अत्यंत दुखद है. इस अपार दुख में हम उनके साथ हैं.

आर्थिक मदद का ऐलान

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को दूर नहीं कर सकता, फिर भी इस दुखद समय में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक कोशिश के तौर पर, दृष्टि आईएएस ने चारों परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है. उन्‍होंने आगे कहा कि इसके बाद भी, हम किसी और प्रकार से भी शोकाकुल परिवारों की सहायता कर सके तो कृतज्ञता महसूस करेंगे.

छात्रों के लिए फ्री क्लासेस

इसके अलावा, दिव्यकीर्ति ने कहा कि Rau’s IAS कोचिंग के सभी वर्तमान छात्रों की मदद करने के लिए भी हम तत्‍पर रहेंगे. हम सामान्य अध्ययन, टेस्ट सीरीज़ और वैकल्पिक विषयों की तैयारी के लिए छात्रों को मुफ्त में एकेडमिक मदद और क्लासेस देंगे. जो छात्र इस सुविधा का लाभ लेना चाहें, वे सोमवार, 5 अगस्त 2024 से हमारे करोल बाग में ऑफिस में मौजूद हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं.

जानें पूरा मामला

बीते शनिवार को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद राव आईएएस कोचिंग सेंटर बड़ा हादसा हो गया. बेसमेंट में यूपीएससी एस्पिरेंट्स तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक बेसमेंट में पानी भर गया और इसके चपेट में आने से तीन एस्पिरेंट्स की मौत हो गई. ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए इस कोचिंग हादसे की गूंज सड़क से लेकर संसद तक सुनाई दी. हादसे के बाद न्‍याय के लिए छात्रों को लगातार प्रदर्शन जारी है.

ये भी पढ़ें :- Paris Olympics 2024: भारत के एक और शूटर ने ओलंपिक में रचा इतिहास, जीता ब्रॉन्ज मेडल

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version