नाइजीरिया में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; गोली लगने से 2 लोगों की मौत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigeria Protest: नाइजीरिया इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. बिगड़ती अर्थव्यवस्था और महंगाई के चलते आम लोग परेशान हैं. नाइजीरिया के आम नागरिक सड़क पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हैं. वहीं, नाइजीरिया पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की है और आंसू गैस के गोले भी दागे हैं.

जानकारी के मुताबिक, नाइजीरिया में सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े. नाइजीरिया में पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में दो लोगों की मौत हो गई है.

सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़प

नाइजीरिया में हिंसक प्रदर्शन देखने के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि नाइजीरिया में पुलिस ने कम से कम दो अन्य राज्यों में भी गोलीबारी की है. उत्तरी नाइजर राज्य में प्रदर्शनकारियों द्वारा एक प्रमुख सड़क को अवरुद्ध करने के बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हुई. इस दौरान पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा. गोली लगने से यहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है.

तीन राज्यों में कर्फ्यू

बता दें कि प्रदर्शनकारी बढ़ते आर्थिक संकट को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते अफ्रीका के शीर्ष तेल उत्पादक देश नाइजीरिया के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. प्रदर्शनकारी ‘‘भ्रष्टाचार और कुशासन’’ को समाप्त करने की मांग की है. प्रदर्शनकारी कई राज्यों में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हालात को देखते हुए तीन गर्वनरों ने अपने राज्यों में कर्फ्यू घोषित कर दिया है. वहीं, कई शहरों और कस्बों में सुरक्षा कर्मियों और बख्तरबंद वाहनों को भी तैनात किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले पर नाइजीरिया की सरकार ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version