बेटी त्रिशाला दत्त के जन्मदिन पर Sanjay Dutt ने लुटाया प्यार, शेयर की बचपन की फोटो

Must Read

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। त्रिशाला दत्त 10 अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।ऐसे में उनके पिता संजय दत्त ने अपनी बेटी के बचपन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लाडली को जन्मदिन की बधाई दी है।

संजय दत्त ने किया बेटी को विश

एक्टर संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें छोटी सी त्रिशाला अपने पापा की गोद में बैठे हुए नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा – मेरी राजकुमारी, तुम्हारे इस खास दिन पर मुझे याद आता है कि तुम्हारा पिता बनकर मैं कितना धन्य हूं। अभिनेता ने लिखा कि तुम्हारा प्यार मेरी दुनिया को ऐसे तरीके से रोशन करता है, जिसे मैं बयां नहीं कर सकता। जन्मदिन की शुभकामनाएं त्रिशाला दत्त मुझे तुम पर हमेशा गर्व है।

संजय और ऋचा की बेटी हैं त्रिशाला दत्त

एक्टर के पोस्ट पर बर्थडे गर्ल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में कमेंट करते हुए लिखा कि आई लव यू पापा। आपको बता दें कि संजय दत्त के फैंस भी उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश करते हुए प्यार लुटा रहे हैं। त्रिशाला दत्त अभिनेता संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय और ऋचा की शादी साल 1986 में हुई थी। वहीं शादी के दो साल बाद ऋचा के ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने की बात सामने आई थी। इसके बाद साल 1996 में उनकी डेथ हो गई थी।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This