हीटस्ट्रोक के शिकार हुए किंग खान, तबीयत खराब होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shahrukh Khan: किंग खान के फैंस के लिए एक चिंता वाली खबर सामने आई है. बॉलीवुड के किंग खान की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस वजह से उनको अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि शाहरूख खान डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

अहमदाबाद में थे शाहरूख खान

दरअसल, बॉलीवुड किंग खान आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे. कुछ दिनों पहले ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाहरुख खान को तालियां बजाते और चियर करते देखा गया था.

डिहाइड्रेशन के शिकार हुए किंग खान

जानकारी दें कि कल अहमदाबाद में भीषण गर्मी देखने को मिली थी. कल यानी मंगलवार को अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार था. यही वजह है कि किंग खान हीटस्ट्रोक के शिकार हो गए थे. और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा.

पिछले साल ही हुई नाक की सर्जरी

जानकारी दें कि इससे पहले साल 2023 के जुलाई महीने में शाहरुख खान की नाक की सर्जरी हुई थी. जिस वजह से वो काफी दिनों तक हॉस्पिटलाइज्ड रहे थे. अमेरिका में एक हादसे के कारण शाहरुख खान को नाक पर चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी.

यह भी पढ़ें: ‘अभिमन्यु अकेला है लेकिन…! बीजेपी से निष्कासित होने के बाद पवन सिंह की प्रतिक्रिया आई सामने

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version