भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का तेहरान दौरा, ईरान के राष्ट्रपति रईसी के निधन पर जताया शोक

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vice President Tehran Visit: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तेहरान पहुंचे. यहां पर वह एक आधिकारिक शोक समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के निधन के बाद तेहरान में एक आधिकारिक शोक समारोह का आयोजन किया गया है. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन का निधन रविवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था. इस शोक सभा में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भारतीय प्रतिनिधि मंडल का प्रतिनिधित्व किया.

कई देशों के नेता पहुंचे तेहरान

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार तेहरान के उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा एक बयान जारी किया गया है. इस बयान में कहा गया कि भारत के उपराष्ट्रपति ने शोक समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के निधन पर शोक व्यक्त किया. दिवंगत राष्ट्रपति और उनके साथियों के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए. दुनियाभर के कई नेता तेहरान पहुंचे.

कई भारतीय नेताओं ने जताया शोक

ज्ञात हो कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के निधन पर भारत में भी एक दिन के शोक की घोषणा की गई थी. रईसी के निधन पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक किया है. वहीं, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस इस अपूरणीय क्षति पर भारत की संवेदना व्यक्त करने के लिए नई दिल्ली में ईरान के दूतावास का दौरा किया.

यह भी पढ़ें: तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राजनीतिक जानकार इयान ब्रेमर का दावा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version