राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर रिलीज, शिल्पा शेट्टी बोलीं- ‘नया हीरो मिला है..!’

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. राज कुंद्रा करमजीत सिंह नाम के युवक के किरदार में दिख रहे हैं. इसके साथ ही राज कुंद्रा पंजाबी फिल्मों में कदम रख चुके हैं.

एक्टर तो तू कमाल का बनेगा करमजीत सिंह…

ट्रेलर की शुरुआत राज कुंद्रा के डायलॉग से होती है. जिसमें वह कहते हैं कि, ‘एक दिन आएगा रंधावा, जब मुझे देखने के लिए तुझे टिकट लेना पड़ेगा. इसके बाद वह बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते दिखते हैं. इसी बीच एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है,..’अपने पापा जैसा तो बॉक्सर नहीं बन सका, लेकिन एक्टर तो तू कमाल का बनेगा करमजीत सिंह…’ इस लाइन के साथ ही करमजीत की एक्टिंग का सफर शुरू होता है.

रिश्ते काफी हद तक खराब हो जाते हैं

फिल्म में करमजीत की पत्नी सिम्मी का किरदार गीता बसरा निभा रही हैं. फिल्म साइन करने से खुश में करमजीत और सिम्मी जश्न मनाते हैं. कहानी आगे बढ़ती है तो एक झूठ सामने आता है. जिससे इनके रिश्ते काफी हद तक खराब हो जाते हैं. इस झूठ की वजह से करमजीत और सिम्मी के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं और उनके रिश्ते में तनाव आ जाता है.

करमजीत सिम्मी से मांगते हैं एक मौका

ट्रेलर की बात करें तो इसमें आगे यह दिखाया गया है कि, करमजीत सिम्मी से एक मौका मांगते हैं, लेकिन वह मना कर देती है. साथ ही रिश्ता खत्म करने की बात करती है. इस दौरान सिम्मी के पिता भी कहते हैं कि,..’हीरो बनते- बनते तू डाकू बन गया है..’ झूठ की वजह से करमजीत के दोस्त भी उससे दूरी बना लेते हैं. ट्रेलर के अंत में करमजीत एक्टिंग छोड़कर फिर से बॉक्सिंग की दुनिया में लौट आता है. इस बार वह पूरी मेहनत से अपनी मंजिल पाने की कोशिश में लग जाता है.

’पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिला है

इस ट्रेलर को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है. लिखा है कि,..’पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिला है, लेकिन वह कई सालों से मेरा हीरो है. राज कुंद्रा फिल्मों की दुनिया में आपका स्वागत है. मेहर की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं. गाने और अब ट्रेलर दोनों ही शानदार हैं. मैं फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं..’ मेहर में संघर्ष, प्यार और परिवार के जज्बे को बखूबी पेश किया गया है.

इन्हे भी पढें. एक बार फिर रूस ने निभाई दोस्ती , टैरिफ धमकी के बीच अमेरिका को दिया जवाब, कहा- ‘भारत बहुत मायने रखता है’

Latest News

रूस से तनाव के बीच यूरोपीय संघ आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ाएगा सुरक्षा, भारत पर भी पड़ सकता है असर

EU Arctic Security: आर्कटिक क्षेत्र में यूरोपीय संघ सुरक्षा मजबूत करेगा. इसके लिए संघ ने नई रणनीति पेश की...

More Articles Like This

Exit mobile version