‘बालिका बधु’ फेम शिवशक्ति सचदेव ने गुपचुप की सगाई! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग तस्वीरें

Mumbai: सबकी लाड़ली बेबो और बालिका वधु से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवशक्ति सचदेव अब ऑफिशियली सगाई कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर की साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. हालांकि, उन्होंने अब तक अपने मंगेतर का नाम रिवील नहीं किया है. पोस्ट में शिवशक्ति ने अपने होने वाले पति की पहचान को सीक्रेट ही रखा.

कपल बेहद खुश और एक्साइटेज नजर आया

एक फोटो में दोनों रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस की इंगेजमेंट स्कॉटलैंड की खूबसूरत लोच नेस झील के किनारे हुई. इस खास मौके पर कपल बेहद खुश और एक्साइटेज नजर आया. दोनों ने साथ में कई रोमांटिक पोज दिए हैं. सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए शिवशक्ति सचदेव ने कैप्शन में लिखा, ‘उनका सबसे अच्छा डिसीजन… प्लीज, किसी की नजर न लगे.’

फोटोज देख फैंस भी काफी सरप्राइज

शिवशक्ति सचदेव की इन फोटोज को देख फैंस भी काफी सरप्राइज नजर आए. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. अर्जुन कपूर की बहन अंजला कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बेस्ट बेस्ट बेस्ट.’ वहीं, ‘गिनी वेड्स सनी 2’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ‘आप लोगों को बधाई.’ हालांकि शिवशक्ति अभी इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं.

सीरीज बेबो नारंग की जिंदगी पर आधारित

शिवशक्ति पिछले कुछ वर्षों में कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, स्टार प्लस के शो ‘सबकी लाड़ली बेबो’ ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. यह सीरीज बेबो नारंग की जिंदगी पर आधारित थी, जो एक पारंपरिक और अमीर पंजाबी परिवार की लाड़ली बेटी थी. शो में कंवलजीत सिंह और अनुज सचदेवा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

इसे भी पढ़ें. हैदराबाद में सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा, Trump बोले- ‘धन्यवाद, ऐसा सम्मान पाने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति’

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version