‘Kajal Aggarwal का सड़क हादसे में निधन…’, मौत की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kajal Aggarwal: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और बेहतरीन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चौंकाने वाली अफवाह फैलने लगी. कई जगहों पर यह दावा किया गया कि काजल अग्रवाल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत नाजुक है.

चिंता में Kajal Aggarwal के फैंस

इन खबरों के चलते फैंस चिंता में आ गए. हर कोई उनकी सलामती को लेकर परेशान हो गया. लेकिन, अब खुद काजल ने इन तमाम झूठी बातों का जवाब दिया है और बताया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं. काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में साफ किया कि ये सारी बातें बेबुनियाद हैं. उन्होंने लिखा कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि वह किसी हादसे में मर चुकी हैं.

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

काजल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये खबरें न सिर्फ फर्जी हैं, बल्कि काफी मजेदार भी हैं, क्योंकि इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि भगवान की कृपा से वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं, स्वस्थ हैं और अच्छी जिंदगी जी रही हैं. काजल ने अपने फैंस से विनम्र निवेदन करते हुए कहा, ”कृपया इस तरह की झूठी बातों पर विश्वास न करें और न ही इन्हें आगे बढ़ाएं. हमें निगेटिव चीजों से हटकर पॉजिटिव और सच्ची बातों पर ध्यान देना चाहिए.”

काजल अग्रवाल वर्कफ्रंट

इस बयान के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारा प्यार भेजा. वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल पिछली बार एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आई थीं. उनकी झोली में मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ भी है. इस पौराणिक फिल्म में वह रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा, उनके पास ‘द इंडिया स्टोरी’ और ‘इंडियन 3’ जैसी फिल्में भी हैं.

ये भी पढ़ें- विवाद में फंसा बड़े मियां छोटे मियां का जिन्न

Latest News

टेक्सटाइल सेक्टर की बढ़ी रफ्तार, अगस्त में भारत का कपड़ा निर्यात 16.1% बढ़कर 29,776 करोड़ रुपये पहुंचा

भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने अगस्त 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है. इस दौरान कुल टेक्सटाइल निर्यात सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत बढ़कर 29,776 करोड़ रुपये पहुंच गया. अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान भी निर्यात में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

More Articles Like This

Exit mobile version