Jatadhara: बिखरे बाल, आंखों में काजल… ‘जटाधारा’ से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक आउट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jatadhara: महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘जटाधारा’ (Jatadhara) के निर्माताओं ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. तेलुगू डेब्यू फिल्म से उनका कमाल का लुक सामने आया है. सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का कोलाब पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में अभिनेत्री एक आकर्षक और गंभीर अंदाज में नजर आ रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा का दिखा रौद्र रूप

पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का मेकअप काफी बोल्ड है. आंखों में काजल, लाल बिंदी और माथे पर लगा तिलक इंटेंस लुक दे रहा है. हालांकि, पोस्टर में सोनाक्षी का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है. कोलाब पोस्ट में निर्माताओं ने कैप्शन दिया, “इस महिला दिवस पर ‘जटाधारा’ में शक्ति और उसकी किरण जगमगा रही है!”

फिल्म में सुधीर बाबू भी आएंगे नजर

जटाधारा में सोनाक्षी के साथ सुधीर बाबू भी नजर आने वाले हैं. फिल्म में सोनाक्षी को एक सशक्त और अलग तरह की भूमिका के लिए चुना गया है. ये एक एक्शन और सस्पेंस से भरपूर मनोरंजक फिल्म है.

दर्शकों पर एक खास प्रभाव छोड़ेगी फिल्म

फिल्म को लेकर सुधीर बाबू ने कहा, “मैं इस नई यात्रा के लिए रोमांचित हूं. ‘जटाधारा’ का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. मैं इस किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हूं. स्क्रिप्ट में हमारी समृद्ध पौराणिक मान्यताओं को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ सहजता से जोड़ा गया है, जो दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और नया अनुभव लेकर आएगा और मेरा मानना है कि यह दर्शकों पर एक खास प्रभाव छोड़ेगा.”

सोनाक्षी सिन्हा वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘जटाधारा’ के अलावा ‘तू है मेरी किरण’ भी है, जिसमें वह पति-अभिनेता जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में भी दिखेंगी.

ये भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia का हाथ पकड़कर सीढ़ियों पर खींचते ले जाती दिखी असम पुलिस, भड़के लोग

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This