श्रीदेवी पर सबसे ऑथेंटिक किताब धीरज कुमार की ‘Empress’, Priyanka Chopra ने कवर किया लॉन्च; वेस्टलैंड बुक्स ने क्या कहा?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sridevi Biography:भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार और दिग्गज अभिनेत्री दिवंगत श्रीदेवी की जयंती के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित बायोग्राफी ‘Empress: The Definitive Biography of Sridevi’ के फर्स्ट लुक कवर का अनावरण किया गया है. 13 अगस्त 2026 को श्रीदेवी की जयंती पर सामने आए इस कवर को ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और अभिनेत्री को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर किताब का कवर साझा किया. उन्होंने श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा, “द वन एंड ओनली… आपकी बहुत याद आती है. हैप्पी हेवनली बर्थडे #Sridevi #Empress… कमिंग सून”.

लेखक धीरज कुमार ने जताया आभार

‘Empress’ के लेखक धीरज कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए किताब से जुड़े अपने अनुभव और भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा कि श्रीदेवी को व्यक्तिगत रूप से जानने के बाद उनके पांच भाषाओं, पांच दशकों और 300 से अधिक फिल्मों में फैले असाधारण अभिनय सफर को दर्ज करना उनके लिए एक दुर्लभ अनुभव रहा है.

Sridevi Empress

धीरज कुमार ने श्रीदेवी को दुनिया के महानतम अभिनेताओं में से एक बताया. उन्होंने कहा कि वह ऐसी दक्षिण एशियाई आइकन थीं, जिन्होंने अपनी कला और फिल्मों के जरिए 100 करोड़ यानी एक अरब से अधिक जिंदगियों को छुआ है. लेखक ने बोनी कपूर का विशेष तौर पर आभार जताते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना श्रीदेवी की दुर्लभ तस्वीरों और अनसुनी कहानियों तक पहुंच बनाना संभव नहीं होता.

सिनेमा जगत से जुड़े लोगों का भी योगदान

धीरज कुमार ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा के दिग्गजों के साथ-साथ वेस्टलैंड बुक्स (Westland Books) और अपने लिटरेरी एजेंट अनीश का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि इन सभी के सहयोग से भारत की पहली महिला सुपरस्टार की कहानी को दुनिया के सामने लाने में मदद मिली.

वेस्टलैंड बुक्स ने प्रियंका चोपड़ा को क्यों चुना?

श्रीदेवी की बायोग्राफी के कवर लॉन्च के लिए प्रियंका चोपड़ा के नाम का प्रस्ताव खुद बोनी कपूर ने रखा था. वेस्टलैंड बुक्स की एडिटर कार्तिका वी ने प्रियंका चोपड़ा को लिखे एक पत्र में इसकी जानकारी दी. पत्र में कहा गया कि जिस तरह श्रीदेवी ने भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए बनी सीमाओं को तोड़ा, उसी तरह प्रियंका चोपड़ा आज वैश्विक मंचों पर भारतीय प्रतिभा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. ऐसे में एक ग्लोबल इंडियन वुमन की ओर से दूसरी महान ग्लोबल इंडियन आइकन को श्रद्धांजलि देना बेहद अर्थपूर्ण है.

अमिताभ बच्चन का खास एंडोर्समेंट

वेस्टलैंड बुक्स द्वारा प्रकाशित की जाने वाली इस आधिकारिक बायोग्राफी के कवर पर अमिताभ बच्चन का विशेष संदेश भी शामिल है. उन्होंने श्रीदेवी को “The epitome of unmitigated talent” यानी असीमित और अटूट प्रतिभा की प्रतिमूर्ति बताया है. श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र में 1967 की तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ से बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

इसके बाद 1972 में उन्होंने ‘रानी मेरा नाम’ से बॉलीवुड में कदम रखा. भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें साल 2013 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था. श्रीदेवी की जयंती के मौके पर उनकी बायोग्राफी ‘Empress’ के कवर का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर #Sridevi ट्रेंड करने लगा.

यह भी पढ़े: ‘सुशांत की हत्या हुई थी, क्योंकि उसे वह राज पता था!’ मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का सनसनीखेज दावा

Latest News

अपने दो सैनिकों की मौत के बाद US ने AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर पर लगाया रोक, हादसे की जांच में जुटी सुरक्षा टीम

Washington: टेक्सास में अमेरिकी सेना के AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे में दो सैनिकों की मौत के बाद सेना ने...

More Articles Like This

Exit mobile version