बनने से पहले ही विवादों में फसी सनी देओल की फिल्म Border 2 , प्रोड्यूसर ने जारी किया नोटिस

जेपी दत्ता ने साल 2024 में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर के सीक्वल की घोषणा की थी। साल 1997 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जिसने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि सनी देओल अपनी फिल्म के दूसरे पार्ट में भी धमाल मचाते नजर आयेंगे। हाल ही में जानकारी मिली थी कि इस फिल्म में वरुण और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अब ये फिल्म विवादों में भी फंस गई है। इस फिल्म के पहले पार्ट के फाइनेंसर भरत शाह ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है, जिससे अब फिल्म रिलीज से पहले ही परेशानी में आ गई है। खबरों के अनुसार अनुराग सिंह बॉर्डर 2 को डायरेक्टर कर रहे हैं और जेपी दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं।
भरत शाह द्वारा जारी किया गया नोटिस
आपको बता दें कि जेपी दत्ता के खिलाफ कंप्लीट सिनेमा मैगजीन में एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। फिल्म प्रोड्यूसर भरत शाह ने इस नोटिस में कहा कि बॉर्डर फिल्म के सारे राइट्स उनके पास हैं। 21 नवंबर 1994 को इस मामले पर दोनों के बीच समझौता हुआ, लेकिन लंबे समय तक उनके बीच सहमति नहीं बन पाई और तय हुआ कि बॉर्डर का मुनाफा आधा-आधा बांट दिया जाएगा। भरत शाह को फिल्म की आर्थिक स्थिति को लेकर भी रूबरू करवाया जाएगा। आरोप लगाते हुए नोटिस में कहा गया कि जेपी दत्ता ने इन शर्तों को नहीं माना और न ही फाइनेंसियल कंडीशन और प्रोफिट्स के बारे में कोई जानकारी दी गई। इसी वजह से भरत शाह ने 2014 में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
भरत शाह ने फिल्म को लेकर कही थी ये बात
कोर्ट में अभी भी यह मामला चल रहा है। वहीं, अब भारतीय फिल्म और टीवी काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई गई है।आपको बता दें कि साल 2021 में भरत शाह ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें फिल्म को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है और यहाँ तक की उन्हें उनका शेयर नहीं मिला था और साथ ही जब फिल्म के राइट्स बेच दिए गए थे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया गया।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version