Lalit Modi Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने टैलेंट और बोल्ड अंदाज को लेकर जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है. हालांकि, उनका कई अफेयर रह चुका है. उनका सबसे चर्चित अफेयर बिजनेसमैन और आईपीएल के एक्स चेयरमैन ललित मोदी के साथ था. हालांकि, दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. वहीं, अब ललित मोदी ने एक्ट्रेस संग अपना रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है और कई खुलासे किए हैं.
Lalit Modi Sushmita Sen का क्यों टूटा रिश्ता
हाल ही में ललित मोदी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ अपने और सुष्मिता के रिश्ते को लेकर कुछ अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी के सबसे जरूरी लोगों में से एक बताया. ललित मोदी ने कहा कि दोनों के ब्रेकअप में दूरी ने अहम भूमिका निभाई थी. उनके बीच कोई ड्रामैटिक ब्रेकअप नहीं हुआ था. ललित लंदन में रहने लगे और एक्ट्रेस भारत में बस गईं. जिसके बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे खत्म हो गया.
वह एक बहुत ही खास महिला हैं
ललित मोदी ने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं. उन्होंने मुझे कई मायनों में मैच्योर होने में मदद की और वह बेहद खास थीं, उस समय वह मेरी लाइफ का एक अहम हिस्सा थीं और आगे भी होतीं, बस दूरियां हमारे लिए बहुत ज्यादा थीं. उनका करियर भारत में था, और मेरी लाइफ लंदन में. लेकिन हमारा रिश्ता बहुत ही खास था और उनकी प्यारी यादें मेरे दिल में बसी हैं. वह आज भी मेरी बहुत प्यारी दोस्त हैं. मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं. वह एक वंडरफुल महिला हैं और उन्होंने रेने और अलीशा नाम की दो बेटियों के लिए जो कुछ किया है, वह वाकई सराहनीय है. वह एक बहुत ही खास महिला हैं.”
Just back in london after a whirling global tour #maldives # sardinia with the families – not to mention my #better looking partner @sushmitasen47 – a new beginning a new life finally. Over the moon. 🥰😘😍😍🥰💕💞💖💘💓. In love does not mean marriage YET. BUT ONE THAT For sure pic.twitter.com/WL8Hab3P6V
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
मैं उनके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं
आईपीएल के एक्स चेयरमैन ने आगे कहा, “उनके माता-पिता बहुत खास हैं, और एक सिंगल मदर होने के बावजूद उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है. मैं उन्हें देखकर दंग रह जाता हूं, जिस तरह से वह लगातार तरक्की कर रही हैं. मैं उनके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.”
एक्ट्रेस के गोल्ड डिगर टैग पर कही ये बात
ललित मोदी ने कहा, “सुष्मिता एक बेहद खूबसूरत, कामयाब और अपने दम पर बनी महिला हैं. सच कहूं तो मेरे जानने वालों में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके पास सुष्मिता से ज्यादा हीरे होंगे. उन्होंने यह सब कुछ खुद कमाया है, उनके तो अपने हीरों के स्टोर भी थे. लोग उन्हें लालची कह रहे थे, जो बिल्कुल गलत था. उन्होंने यह सब अपने दम पर हासिल किया है. ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं सुष्मिता के साथ बाहर गया और मुझे किसी चीज़ की पेमेंट करनी पड़ी हो. उन्होंने हर चीज़ की पेंमेंट की है. मैं एक तरह से उनके खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड था. इसलिए सुष्मिता एक बहुत ही प्राउड वुमन हैं, और मैं यह बात बहुत खुशी से कह रहा हूं, और वह एक असाधारण महिला हैं, सेल्फ मेड लेडी हैं, और वह कभी किसी से कुछ नहीं लेंगी. ”

