Taali Teaser Out: सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट का किरदार निभाते आईं नजर, जानिए कब रीलीज होगी ये सीरीज

Taali Teaser Out: सुष्मिता सेन की आगामी सीरीज ताली का टीजर कर आउट कर दिया गया. इस सीरीज में वो श्रीगौरी सावंत के रूप में पहले कभी न देखा गया अवतार निभाएंगी. सेन की ये सीरीज 15 अगस्त से जियो सिनेमा पर प्रिमियर होगी. दरअसल, अर्जुन सिंह बारन और कार्तिक डी निशानदार द्वारा निर्मित, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव द्वारा निर्देशित, क्षितिज पटवर्धन द्वारा लिखित और अर्जुन सिंह बारन, कार्तिक डी निशानदार (जीएसईएएमएस प्रोडक्शन) और अफीफा नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, ताली ट्रांसजेंडर की कहानियों पर आधारित है. इस सीरीज में ट्रांसजेंडर की भारत में मान्यता के लिए श्रीगौरी सावंत की अथक कोशिश को दिखाया गया है.

ताली का टीजर आया सामने
जियो सिनेमा पर रिलीज की जाने वाली सीरीज ताली का टीजर शनिवार को सामने आया. इसके शुरुआत में सुष्मिता सेन साड़ी पहने और अपनी बड़ी बिंदी ठीक करते हुए खुद को आईने में देखती हुई दिखाई देती हैं. उनकी अलमारी पर क्वीर आइकन और प्रतिष्ठित गायिका उषा उत्थुप की तस्वीर देखी जा सकती है. फिर हम देखते हैं कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य श्रीगौरी सावंत का किरदार निभाने वाली सुष्मिता का अभिवादन करते हैं और उनके पैर छूते हैं.

कौन है श्रीगौरी सावंत
दरअसल, पुणे में जन्मीं श्रीगौरी ने अपने पुलिस अधिकारी पिता को निराश करने से बचने के लिए किशोरावस्था में ही अपना घर छोड़ दिया था. उन्होंने 2000 में सखी चार चौघी ट्रस्ट की स्थापना की. उनकी ही काहानी को इस सीरीज में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है. 2014 में श्रीगौरी सावंत ने ट्रांसजेंडर लोगों के गोद लेने के अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पहली ट्रांसजेंडर बनी. इस याचिका पर की सुनवाई के दौरान एससी ने ट्रांसजेंडर को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी थी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version